विज्ञापन

पुलिस केस, गायब बेटी और कई राज के साथ दायरा का ट्रेलर आउट, दमदार कहानी के साथ करीना-पृथ्वीराज की जोड़ी ने किया इंप्रेस

करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर 'दायरा' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. क्राइम, सस्पेंस और इंटेंस ड्रामा से भरपूर यह फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

पुलिस केस, गायब बेटी और कई राज के साथ दायरा का ट्रेलर आउट, दमदार कहानी के साथ करीना-पृथ्वीराज की जोड़ी ने किया इंप्रेस
Daayra trailer out
IMDB

Daayra trailer out: साल 2024 के बाद करीना कपूर की मोस्ट अवेटिड फिल्म दायरा का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में करीना के रोल को लेकर पहले से ही फैन काफी क्रेजी हो रहे थे. ट्रैलर के बाद से दर्शक को फिल्म के रीलीज होने का ब्रेसब्री से इंतजार है. फिल्म में करीना के साथ मलयालम सिनेमा के एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन  है, दोनों मूवी में पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं. फिल्म की कहानी और इसे डायरेक्ट दोनों मेघना गुलजार ने किया है.

कैसा है दायरा का ट्रेलर?

ट्रेलर की शुरुआत एक पुलिस एनकाउंटर से जुड़े मामले से होती है. इस मामले में दोनों ऑफिसर का अलग-अलग रुख होता है. जैसे-जैसे इंवेस्टिगेशन आगे बढ़ती है.  तो ड्यूटी और न्याय को लेकर करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन के बीच क्लैश दिखता है.

इसके बाद ट्रेलर में दिखाया जाता है कि एक मां अपनी लापता बेटी की तलाश के लिए पुलिस के पास आती है. इस इवेस्टिगेशन के दौरान नए-नए ट्विस्ट सामने आते हैं. वहीं एक ऐसे आरोपी की जानकारी सामने आती है जो पिछले दो साल से एक ही रास्ते पर एक्टिव है. ट्रेलर नाबालिग अपराधियों से जुड़े कानूनी ढांचे पर भी सवाल उठाता है. दोनों ऑफिसर के बीच मतभेद देखने को मिलते हैं. दोनों का काम करने का तरीका अलग है. ट्रेलर में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन दोनों ही जबरदस्त लगे हैं. उनकी इंटेंस एक्टिंग दिखी. बैकग्राउंड स्कोर भी ट्रेलर को और इंटरेस्टिंग बना रहा है. यूजर्स को ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है.

यहां देखिए दायरा का ट्रेलर

कब रिलीज होगी 'दायरा'?

मलयालम एक्टर पृथ्वीराज और करीना कपूर दोनों ही पुलिस ऑफिसर के रोल में काफी बेहतरीन लग रहे हैं. जो की स्क्रीन प्रेसेंज काफी दामदार लगी.  यह क्राइम सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, इसकी निर्देशक मेघना गुलजार है.  मूवी को पेन स्टूडियोज और जंगली पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है. इसकी कहानी को सीमा अग्रवाल, मेघना गुलज़ार और  यश केसवानी ने लिखी है. दर्शकों के लिए यह फिल्म 18 सितंबर को रिलीज होने वाली है.

आपके लिए और भी

पंचायत में फुलेरा के बाद दीपक मिश्रा दिखाएंगे सिनेमाघरों में पटना के प्राचीन मंदिर की कहानी, छठ की झलक से लेकर खौफ का दिखेगा साया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Daayra Trailer, Kareena Kapoor, Megna Gulzar, Bollywood News, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com