विज्ञापन

राधा-कृष्ण के अटूट प्रेम का गाना, जो 20 साल से कानों में घोलता है मिठास, सुबह-शाम सुनेंगे आरती 

जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण का 20 साल पुराना भजन खूब सुना जाता है और लोगों के कानों में मिठास घोलता है. इसे श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज से सदाबहार बनाया है.

राधा-कृष्ण के अटूट प्रेम का गाना, जो 20 साल से कानों में घोलता है मिठास, सुबह-शाम सुनेंगे आरती 
राधे कृष्ण का 20 साल पुराना भजन, कानों में रस घोलती श्रेया घोषाल की आवाज
नई दिल्ली:

राधा कृष्ण का नाम लेते ही जुंबा पर अटूट और प्यार का प्रतिक माना जाता है, जिनका प्रेम लौकिक नहीं  बल्कि आध्यात्मिक और निर्गुण प्रेम है. वहीं यह आत्मा (राधा) और परमात्मा (कृष्ण) के मिलन का प्रतीक माना जाता है. इसी पर बॉलीवुड में कई गाने भी बने हैं, जिन्हें जन्माष्टमी के अवसर पर ही नहीं बल्कि सुबह शाम आरती में भी आपने बजते हुए सुना होगा. 20 सालों से यह गाना कहें या भजन लोगों के गानों में मिठास घोलता है. आपने नही पहचाना हम बात कर रहे हैं सावईया गाने की. 

कानों में मिठास घोलता राधे-कृष्ण का गाना

जो लोग अभी भी नहीं पहचान पाए उन्हें बता दें कि यह 2006 में आई रोमांटिक फिल्म विवाह का गाना सवईया है, जिसके बोल कुछ इस प्रकार हैं...

राधे कृष्ण की ज्योति अलौकिक तीनों लोक में छाए रही है...
भक्ति विवश एक प्रेम पुजारिन फिर भी दीप जलाए रही है....
कृष्ण को गोकुल से राधे को बरसाने से बुलाए रही है दोनों करो स्वीकार कृपा कर जोगन आरती गाए रही है...

इस गाने को श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी थी. जबकि रविंद्र जैन ने यह लिखा और कंपोज किया था. 

विवाह फिल्म का राधे कृष्ण गाना सुनने के लिए क्लिक करें

ये भी पढे़ं- 35 साल पुरानी संजय, सलमान, माधुरी की फिल्म, 36 दिन में हुई पूरी, अल्का याग्निक, कुमार सानू और एसपी की आवाज ने 9 गानों का बनाया सदाबहार 

विवाह फिल्म की कहानी

विवाह 2006 में रिलीज हुई थी, जो बंगाली फिल्म सुभोदृष्टि का रीमेक है. फिल्म को सूरज आर बरजात्या ने लिखा और डायरेक्ट किया था. कास्ट
 में शाहिद कपूर और अमृता राव लीड रोल में थे. जबकि  अनुपम खेर , आलोक नाथ , सीमा बिस्वास , अमृता प्रकाश , समीर सोनी और लता सभरवाल सपोर्टिंग रोल में थे. 

फिल्म की कहानी पूनम (अमृता राव) एक अनाथ लड़की है, जिसे उसके चाचा-चाची ने पाला है. वहीं दिल्ली के अमीर परिवार के लड़के प्रेम (शाहिद कपूर) का उसके लिए रिश्ता आता है. दोनों को प्यार होता है और सगाई होती है. लेकिन शादी से ठीक पहले घर में आग लग जाती है और पूनम अपनी चचेरी बहन को बचाते हुए बुरी तरह जल जाती है. प्रेम फिर भी उसे स्वीकार करते हुए शादी करता है. 

विवाह फिल्म के गाने

सवैया राधे कृष्ण की के अलावा फिल्म में उदित नारायण और श्रेया घोषाल का "मुझे हक है", "दो अनजाने अजनबी",  "मिलन अभी आधा अधूरा है" काफी पॉपुलर है. वहीं बाबुल सुप्रियो और श्रेया घोषाल का "हमारी शादी में", पामेला जैन , और श्रेया घोषाल का "ओ जिजी", सुदेश भोंसले का "तेरे द्वारे पे आई बारात" , सुरेश वाडकर , कुमार शानू और रवींद्र जैन का कल जिसने जन्म यहां पाया भी काफी सुने जाते हैं. 

ये भी पढ़ें- कजरी तीज पर सुने ये पॉपुलर गाना, 5267 एपिसोड के सीरियल में खूब धूमधाम से है मनाया जाता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Radhe Krishna, Vivah, Vivah Songs, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com