- कॉमेडियन कुणाल कामरा का पीएम मोदी पर तंज
- 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन को लेकर कसा तंज
- पीएम मोदी 31 मार्च को देशवासियों को संबोधित करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आगामी 31 मार्च को देशवासियों को संबोधित करेंगे. नरेंद्र मोदी एप पर 'मैं भी चौकीदार' (Main Bhi Chowkidar) के तहत संकल्प लेने की मुहिम शुरू की गई है. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की कैंपेन 'मैं भी चौकीदार' पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं. पीएम मोदी ने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया है. अब उसी ट्वीट पर स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) ने तंज कसा है. स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) ने अपने ट्विटर एकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के ट्वीट पर कटाक्ष किया है. वैसे भी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) में कुछ ही समय रह गया है और पूरा राजनैतिक माहौल गर्माया हुआ है. कुणाल कामरा ने ट्वीट में लिखा है.
Kesari Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' की तूफानी कमाई, कमाए इतने करोड़
Only a matter time of time Modiji starts selling tickets for his election rally on bookmyshow... https://t.co/a1w5xWuQ8K
— Kunal Kamra (@kunalkamra88) 24 मार्च 2019
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
BJP के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को लेकर चल रहे 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन पर चुटकी लेते हुए स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) ने ट्वीट किया हैः "केवल कुछ समय के लिए मोदीजी बुकमाय शो पर अपनी चुनावी रैली के लिए टिकट बेचना शुरू कर देते हैं." इस तरह स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कमरा ने 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन को लेकर तंज कसा है और उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है.
दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'छपाक' का फर्स्ट लुक किया शेयर, वायरल हुई Photo
The #MainBhiChowkidar programme on the 31st will look even better with the attractive merchandise!
— Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) 24 मार्च 2019
Have you ordered yours? https://t.co/HVgLzNyClq
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन के तहत एक ट्वीट किया था. उन्होंने लिखा था: "द 'मैं भी चौकीदार' कार्यक्रम 31 मार्च को और भी आकर्षक होगा. क्या आपने अपना ऑर्डर किया?" पीएम मोदी के इसी ट्वीट पर स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) ने तंज कसा है. यह पहला मौका नहीं है जब कुणाल कामरा ने पीएम मोदी पर तंज कसा है. इससे पहले पीएम मोदी की बायोपिक को लेकर भी उन्होंने ट्वीट किया था, जो वायरल हुआ था.
आलिया भट्ट ने फिल्मफेयर अवॉर्ड में रणबीर कपूर से कहा- "I Love You", वायरल हुआ Video
'मैं भी चौकीदार (Main Bhi Chowkidar)' कैंपेन और पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर ट्वीटर पर तंज कसने वाले कॉमेडियन कुणाल कामरा मुंबई बेस्ड कॉमेडियन है और उनका पॉलिटिकल-कॉमेडी पॉडकास्ट 'स्टैंड अप या कुणाल' काफी पॉपुलर रहा है. कुणाल कामरा ने आठ साल तक विज्ञापन जगत में काम करने के बाद 2013 में स्टैंडअप कॉमेडी की शुरुआत की थी. कुणाल को सोशल मीडिया पर सामाजिक सरोकारों पर अपनी बेबाक राय के लिए पहचाना जाता है और उनकी लोकप्रियता भी कमाल की है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं