विज्ञापन

इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर मचने वाला है घमासान, रिलीज होंगी ये 5 फिल्में, अभी से बना लें वीकेंड का प्लान

19 जून शुक्रवार को सिनेमाघरों में बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ सिनेमा की मिलाकर कुल 5 फिल्में रिलीज हो रही हैं. ऐसे में आप अपने वीकेंड को खास बना सकते हैं.

इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर मचने वाला है घमासान, रिलीज होंगी ये 5 फिल्में, अभी से बना लें वीकेंड का प्लान
19 जून को सिनेमाघरों में धमाका: 5 नई फिल्में एक साथ रिलीज
NDTV

इस शुक्रवार 19 जून को बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ सिनेमा के फैंस के लिए खुशखबरी है. पांच अलग-अलग फिल्में एक ही दिन थिएटरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. रोमांस, एनीमेशन, एक्शन, ड्रामा और फैमिली थ्रिलर, हर स्वाद के दर्शक के लिए इस शुक्रवार कुछ न कुछ सिनेमाघर में रहने वाला है. दर्शक पहले से ही टिकट बुकिंग में जुटे हुए हैं. सभी दर्शक अपनी फेवरेट फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड भी हैं. आइए देखते हैं इस शुक्रवार कौन-कौन सी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं. 

ये भी पढ़ें: कंगना रनौत की फिल्म के साथ रिलीज हुई दिलजीत दोसांझ की इस फिल्म की पाकिस्तान में हो रही है जमकर तारीफ, लोग हुए इमोशनल 

कॉकटेल 2

इस शुक्रवार की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म कॉकटेल 2 है. शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की यह फिल्म मूल कॉकटेल का सीक्वल है. निर्देशक होमी अदजानिया की फिल्म में आज के दौर के रिलेशनशिप, दोस्ती और प्यार की उलझनों को मजेदार तरीके से दिखाया गया है. ट्रेलर और गानों ने पहले ही धूम मचा रखी है. फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म पिछली कॉकटेल की मजेदार वाइब को और आगे ले जाएगी.

टॉय स्टोरी 5

इस हफ्ते सिनेमाघरों में बच्चों और परिवार के लिए सबसे परफेक्ट फिल्म टॉय स्टोरी 5 है. पिक्सर की यह प्यारी एनीमेशन फिल्म थिएटरों में 19 जून को आएगी. इस बार टॉयज टेक्नोलॉजी और स्क्रीन टाइम से मुकाबला करते नजर आएंगे. वुडी, बज लाइटईयर और बाकी दोस्तों की नई कहानी दिल छू लेने वाली होने वाली है. टिम एलन, टॉम हैंक्स जैसी आवाजों के साथ रैंडी न्यूमैन का म्यूजिक फिर से जादू बिखेरने वाला है.

द फ्यूरियस

एक्शन पसंद करने वाले दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में द फ्यूरियस भी दस्तक देने वाली है. जिया मियाओ और जो तस्लीम स्टारर यह फिल्म तगड़े फाइट सीन्स और रोमांच से भरी हुई है. एक बाप की बेटी को बचाने की कहानी में तेज रफ्तार एक्शन और इमोशन दोनों हैं. हांगकांग स्टाइल की फाइट के शौकीनों को यह फिल्म खूब पसंद आने वाली है.

बालन द बॉय

मलयालम सिनेमा का दमदार फिल्म बालन द बॉय हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज हो रही है. चिदंबरम द्वारा निर्देशित यह ड्रामा एक किशोर लड़के की गुमशुदा मां की तलाश और उसके अतीत की कहानी है. भावुक पलों, सस्पेंस और सशिन श्याम के संगीत के साथ यह फिल्म दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगी. ट्रेलर देखकर ही लोग भावुक हो रहे हैं.

मां इंती बंगारम

साउथ की स्टार समांथा रुथ प्रभु अपनी नई फिल्म मां इंती बंगारम लेकर आ रही हैं. बी.वी. नंदिनी रेड्डी के निर्देशन में बनी यह तेलुगु फिल्म एक्शन, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा का मिश्रण है. समांथा की ताकतवर भूमिका और फिल्म के पहले ही पूरा बजट वसूल हो जाने की खबर ने उत्सुकता बढ़ा दी है. यह उनकी तीन साल बाद बड़ी स्क्रीन पर वापसी है.

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
सीनियर न्यूज राइटर
आनंद कश्यप को 10 का डिजिटल मीडिया का अनुभव. 2016 से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल से की, फिर दैनिक जागरण के एंटरटे... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Releases This Week, Cocktail 2, Toy Story 5, Bollwood, Entertaiment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com