विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2020

Chhapaak Box Office Collection Day 3: दीपिका पादुकोण की 'छपाक' ने वीकेंड पर किया धांसू प्रदर्शन, कमा डाले इतने करोड़

Chhapaak Box Office Collection Day 3 : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) ने तीसरे दिन धाकड़ कमाई कर ली है.

Chhapaak Box Office Collection Day 3: दीपिका पादुकोण की 'छपाक' ने वीकेंड पर किया धांसू प्रदर्शन, कमा डाले इतने करोड़
Chhapaak Box Office Collection Day 3 : दीपिका की फिल्म ने अब तक किया इतना कलेक्शन
  • दीपिका पादुकोण की 'छपाक' ने की शानदार कमाई
  • दर्शकों को पसंद आ रही है फिल्म
  • फिल्म ने तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन
नई दिल्ली:

Chhapaak Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) रिलीज तो हो गई है, हालांकि विवादों के चलते इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस (Chhapaak Box Office Collection) पर दर्शकों का कुछ खास रिस्पांस नहीं मिल रहा है. लेकिन दीपिका पादकुोण ने फिल्म 'छपाक' ने  तीसरे दिन यानी रविवार को काफी अच्छा प्रदर्शन किया. बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक 'छपाक (Chhapaak Collection)' ने रविवार को 7 से 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस हिसाब से दीपिका की फिल्म ने तीन दिनों में 18.67 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है.

MeToo मामले में आया इस मशहूर डायरेक्टर का नाम, एक्ट्रेस ने लगाया यह आरोप


बता दें, दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' ने पहले दिन 4.77 करोड़ की कमाई की थी. तो, वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 30-40 प्रतिशत का ग्रोथ दिखा. फिल्म ने शनिवार को 6.90 करोड़ से ऊपर की कमाई की. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की 'छपाक' (Chhapaak) का बजट लगभग 35 करोड़ रुपये बताया जाता है. 'छपाक (Chhapaak)' का कहानी मालती यानी दीपिका पादुकोण की है. जो एसिड अटैक सरवाइवर है और इस घटना के बावजूद अपनी जिंदगी की जंग को पूरी ताकत और हिम्मत के साथ लड़ रही है. मालती की इस जंग में उसके साथी हैं अमोल (विक्रांत मैसे) और उनकी वकील (मधुरजीत सर्गी). इस तरह फिल्म की कहानी कहीं भी अत्यधिक नाटकीय नहीं होती और मालती के संघर्ष और इच्छाशक्ति की ओर इशारा करती है. इस तरह मेघना गुलजार ने पूरी कहानी को कहीं भी उपदेशात्मक नहीं होने दिया है. यही बात 'छपाक' की खासियत भी बनकर उभरती है.

सारा अली खान ने शेयर किया जिम Video, फैन्स को यूं किया मोटिवेट


'छपाक (Chhapaak)' की ताकत जहां दिल छू लेने वाली इसकी कहानी है तो इसी इमोशनल कहानी को पॉवरफुल अंदाज में पेश करने वाली दीपिका पादुकोण की एक्टिंग इसकी जान है. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने बहुत ही मजबूती के साथ मालती के कैरेक्टर को परदे पर जिया है, और मालती की जिंदगी की हर बारीकी को पकड़ने की कोशिश की है. फिर वह चाहे मालती का दर्द हो, खुशी हो या कोर्ट कचहरी या जिंदगी की जंग हो, हर मोर्चे पर दीपिका पादुकोण ने दिल जीता है. विक्रांत मैसी ने भी सधी हुई एक्टिंग के जरिये दीपिका पादुकोण का अच्छा साथ दिया है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhapaak Box Office Collection Day 3, Chhapaak Collection, Chhapaak Box Office Collection, Deepika Padukone, Deepika Padukone Film, Chhapaak Bumper Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com