विज्ञापन
This Article is From Sep 02, 2022

सुष्मिता सेन की भाभी चारू असोपा ने अपनी शादी को लेकर किया बड़ा ऐलान, बोलीं- तलाक एक विकल्प...

सुष्मिता सेन की भाभी चारू असोपा जानी मानी एक्ट्रेस हैं. बता दें कि चारू और राजीव की शादी साल 2019 में हुई थी. दोनों ही इस शादी से बेहद खुश थे.

सुष्मिता सेन की भाभी चारू असोपा ने अपनी शादी को लेकर किया बड़ा ऐलान, बोलीं- तलाक एक विकल्प...
चारू असोपा ने अपनी शादी को लेकर किया बड़ा ऐलान
नई दिल्ली:

सुष्मिता सेन की भाभी चारू असोपा जानी मानी एक्ट्रेस हैं. बता दें कि चारू और राजीव की शादी साल 2019 में हुई थी. दोनों ही इस शादी से बेहद खुश थे. चारू ने कुछ पहने ही बेटी को जन्मदिया था. जिसके बाद से राजीव और चारू के बीच किसी बात को लेकर अनबन शुरू हो गई, बात यहां तक आ गई थी की दोनों ने एक दूसरे से तलाक लेने का फैसला कर लिया था. वहीं हाल ही में चारू और राजीव ने एक पोस्ट कर किया है. इस पोस्ट में वे अपनी शादी को लेकर बड़ा एलान करती नजर आ रही हैं. 

हाल ही में चारू ने पति राजीव और बेटी के साथ एक तस्वीर साझा की है. इस तस्वीर के साथ ही उन्होंने लिखा है कि 'शादियां स्वर्ग से बनकर आती हैं, लेकिन हम इसे निभा कर छोड़ देते हैं. 'हां यह बात सच है कि हम आगे बढ़ रहे थे. हमने हमारे रिश्ते को खत्म करने की घोषणा की थी, लेकिन हमें एहसास हुआ कि हम अंत तक पहुंच चुके हैं. इसके बाद हमारे पास तलाक ही एक विकल्प था. जिसे लेकर हम बार-बार सोच रहे थे, लेकिन अब हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि हम शादी को आगे निभाएंगे. बेटी जियाना को माता और पिता का बराबर प्यार और आशीवार्द मिलेगा. हम माता पिता होने के नाते बच्ची की खुशी देखेंगे. उसकी परवरिश में कोई भी कमी नहीं आने देंगे. हमारे चाहने वाले हमें एक साथ देखना चाहते थे. हमें और जियाना को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद- चारू राजीव'.

बता दें कि चारू के इस पोस्ट पर फैन्स के जमकर कमेंट आ रहे हैं. सभी जोड़े को एक बार फिर बधाई दे रहे हैं. साथ ही सुष्मिता सेन ने भी कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर की वे लिखती हैं. मुझे तुम तीनों पर गर्व है, खुश रहो. 

VIDEO: Ganesh Chaturthi 2022: आयुष शर्मा ने फोटोग्राफरों को बांटा प्रसाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Charu Asopa, Charu Asopa And Rajeev Sen, Charu Asopa Divorce, Charu Asopa Rajeev Sen Wedding, Susmita Sen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com