विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2021

Bunty Aur Babli 2 Box Office Day 3: वीकेंड पर भी नहीं चला बंटी और बबली का जादू, तीसरे दिन की कमाई रही बस इतनी

बंटी और बबली 2 बीते 19 नवंबर को रिलीज हो गई है. फिल्म में रानी मुखर्जी और सैफ अली खान नजर आए हैं. बंटी और बबली के सीक्वल से मेकर्स को उम्मीदें तो बहुत थीं, लेकिन फिल्म रिलीज के बाद से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है.

Bunty Aur Babli 2 Box Office Day 3: वीकेंड पर भी नहीं चला बंटी और बबली का जादू, तीसरे दिन की कमाई रही बस इतनी
बंटी और बबली 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
नई दिल्ली:

बंटी और बबली 2 बीते 19 नवंबर को रिलीज हो गई है. फिल्म में रानी मुखर्जी और सैफ अली खान नजर आए हैं. बंटी और बबली के सीक्वल से मेकर्स को उम्मीदें तो बहुत थीं, लेकिन फिल्म रिलीज के बाद से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. बात करें फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो ‘बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की शुरुआत धीमी रही. फिल्म ने पहले दिन जहां 2.5 करोड़ की कमाई की, वहीं दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई 2.5 करोड़ ही रही. यानी फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर महज 5 करोड़ का बिजनेस किया है.

उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही बंटी और बबली 2  

बात करें तीसरे दिन की तो अनुमान लगाए जा रहे हैं कि फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को वीकेंड पर 4 से 5 करोड़ का बिजनेस किया है. ऐसे में फिल्म की कमाई ने तीसरे दिन तकरीबन 10 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है. बता दें इस फिल्म को दुनियाभर में 2500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है. गौरतलब है कि ‘बंटी और बबली 2' साल 2005 में आई फिल्म ‘बंटी और बबली' का सीक्वल है. इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में देखे गए थे. फिल्म की कमाई तकरीबन 63.34 करोड़ रुपये रही थी.

बंटी और बबली 2 में रानी मुखर्जी और सैफ अली खान के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं. सिद्धांत को पहले ‘गली बॉय' में देखा गया था. वहीं शरवरी की यह पहली डेब्यू फिल्म है.

ये भी देखें: Aaryan का कुछ ऐसा रहा स्ट्रगल, अब एक्शन भी करेंगे कार्तिक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bunty Aur Babli 2, Bunty Aur Babli, Bunty Aur Babli 2 Box Office, Bunty Aur Babli 2 Box Office Collection, Bunty Aur Babli 2 Box Office Collection Day 2, Rani Mukerji, Saif Ali Khan, Sharvari Wagh, Siddhant Chaturvedi, Bunty Aur Babli 2 Box Office Collection Day 3
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com