{
विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2021

Tripti Dimri ने शेयर किया थाईलैंड वेकेशन का वीडियो, बोलीं- महामारी से पहले लाइफ...

अनुष्का शर्मा प्रोडक्शन में बनी फिल्म बुलबुल (Bulbbul) से खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) ने थाईलैंड का एक बेहद ही खूबसूरत वीडियो शेयर किया है.

Also Read in
Tripti Dimri ने शेयर किया थाईलैंड वेकेशन का वीडियो, बोलीं- महामारी से पहले लाइफ...
तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) का थाईलैंड वीडियो वायरल
  • तृप्ति डिमरी का वेकेशन वीडियो वायरल
  • महामारी से पहले का अनुभव किया शेयर
  • बाबिल के साथ नजर आएंगी काला फिल्म में
नई दिल्ली:

हॉरर थ्रिलर बुलबुल से अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं. उन्होंने अपने शानदार अभिनय से सफलता का मुकाम हासिल किया है. बता दें कि बुलबुल (Bulbbul) के लिए तृप्ति डिमरी को बेस्ट एक्ट्रेस इन ओरिजिनल फीमेल अवार्ड भी मिल चुका है. वहीं हाल ही में तृप्ति अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लाइमलाइट में बनी हुई हैं. दरअसल  एक्ट्रेस ने बेशकीमती यादों से भरा एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वे थाईलैंड की सैर करती नजर आ रही हैं. 

एक्ट्रेस ने महामारी के पहले का अनुभव किया साझा
सोशल मीडिया पर तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri Video) द्वारा शेयर की गई वीडियो में वे थाईलैंड की धूप, रेत, बारिश और मौसम का मजा लेती दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो को शेयर करने के साथ वे कैप्शन में लिखती हैं. 'कोह समुई जनवरी 2020' इसके साथ ही वे लिखती हैं कि 'महामारी से पहले जीवन कितना अलग था.' इसके साथ ही वे हैशटैग में #tocarefreedays लिखती हैं. एक्ट्रेस का ये ग्लैमरस लुक देखकर फैंस उनके मैमोरी लेन पर कमेंट करते थक नहीं रहे हैं. इस वीडियो के जरिए वे संक्रमण के पहले आसान और खुशहाल जिंदगी को दिखाने की कोशिश कर रही हैं. बता दें कि इसके अलावा तृप्ति की इरफान खान के बेटे बाबिल के साथ आ रही फिल्म 'काला' (Qala) के सेट का वीडियो भी शेयर किया है. इस वीडियो में वे कश्मीर की वादियों का मजा लेती दिखाई दे रही हैं. 

इस प्रोजेक्ट पर कर रही हैं काम 
बता दें कि तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) ने अपने करियर की शुरुआत श्रेयस तलपदे की कॉमेडी फिल्म 'बॉयज' से की थी. इसके अलावा वे 2018 में रोमांटिक फिल्म 'लैला मजनू' पर काम करती नजर आईं थीं. तृप्ति को खास पहचान अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन में बनी फिल्म बुलबुल (Bulbbul) से मिली थी. वहीं अब तृप्ति डिमरी बाबिल के साथ जल्द स्क्रीन पर धमाल मचाने आ रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tripti Dimri, Tripti Dimri Instagram, Anushka Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com