विज्ञापन

Amitabh Bachchan Birthday: अमिताभ बच्चन के मुरीद थे सुपरस्टार दिलीप कुमार, सायरा बानो ने सुनाया शक्ति की शूटिंग का दिल छू लेने वाला किस्सा

अमिताभ बच्चन रविवार को अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने भी उन्हें खास अंदाज में याद किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ पुरानी यादें साझा करते हुए बताया कि उनके पति और दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन की अदाकारी के कितने बड़े फैन थे.

Amitabh Bachchan Birthday: अमिताभ बच्चन के मुरीद थे सुपरस्टार दिलीप कुमार, सायरा बानो ने सुनाया शक्ति की शूटिंग का दिल छू लेने वाला किस्सा
अमिताभ बच्चन के मुरीद थे सुपरस्टार दिलीप कुमार,
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन रविवार को अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने भी उन्हें खास अंदाज में याद किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ पुरानी यादें साझा करते हुए बताया कि उनके पति और दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन की अदाकारी के कितने बड़े फैन थे. सायरा बानो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो और कई तस्वीरों के जरिए अमिताभ बच्चन से जुड़ी यादें साझा कीं.वीडियो में दिलीप कुमार और सायरा बानो की फिल्मों के छोटे-छोटे सीन्स शामिल हैं. इसके अलावा, इसमें जन्मदिन मनाने, साथ में इंटरव्यू देने और अवॉर्ड लेने जैसे पुराने पल भी देखने को मिल रहे हैं. वहीं, शेयर की गई तस्वीरों में से एक तस्वीर में दिलीप कुमार और उनके साथ अमिताभ बच्चन नजर आ रहे हैं. वहीं, दूसरी तस्वीर में, सायरा बानो, दिलीप कुमार और अमिताभ के साथ जया बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा, सायरा ने अमिताभ के साथ अपनी फिल्मों के कुछ सीन्स को जोड़कर भी एक कोलाज तैयार किया है.

इस पोस्ट के साथ सायरा बानो ने कैप्शन में लिखा, जब मैं दिलीप कुमार के जीवन और उनके शानदार सफर को याद करती हूं, तो मुझे अपने साथी कलाकारों के लिए उनके मन में मौजूद गहरे सम्मान की याद आती है. दिलीप कुमार अपने साथ काम करने वाले कलाकारों की कला को बहुत महत्व देते थे. उन्होंने अपनी किताब 'दिलीप कुमार: द सब्सटेंस एंड द शैडो' में अमिताभ बच्चन के बारे में बड़े प्यार और सम्मान के साथ लिखा था. दोनों ने फिल्म 'शक्ति' में साथ काम किया था. सायरा ने आगे लिखा, दिलीप कुमार अमिताभ बच्चन के डायलॉग बोलने के अंदाज, शब्दों के साफ उच्चारण और अपने को-एक्टर की बात ध्यान से सुनने की उनकी खूबी की जमकर तारीफ करते थे. दिलीप कुमार का मानना था कि किसी अभिनय को सच्चा बनाने के लिए केवल अपने डायलॉग बोलना ही जरूरी नहीं है बल्कि सामने वाले कलाकार की बात को ध्यान से सुनना और उस पर सही प्रतिक्रिया देना भी उतना ही अहम है.

सायरा ने कहा, फिल्म 'शक्ति' की शूटिंग के दौरान एक इमोशनल सीन की तैयारी करते समय दिलीप कुमार ने पूरी टीम से शांति बनाए रखने के लिए कहा था. वह चाहते थे कि अमिताभ बच्चन अपने किरदार और सीन पर पूरी तरह फोकस कर सकें. दिलीप कुमार इस बात को समझते थे कि किसी कलाकार के लिए मेहनत और एकाग्रता की कितनी जरूरत होती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan Birthday, Amitabh Bachchan Birthday Celebrations, Amitabh Bachchan Birthday Post, Amitabh Bachchan Birthday Special, Amitabh Bachchan Birthday Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com