- बजट भाषण में ‘उरी’ का भी जिक्र
- पीयूष गोयल ने की तारीफ
- विक्की कौशल की फिल्म 'उरी' हुई सुपरहिट
वित्त मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने शुक्रवार को लोकसभा में अपने बजट भाषण में मनोरंजन उद्योग के उल्लेख के दौरान फिल्म ‘उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक' (URI: The Surgical Strike) का जिक्र किया और कहा कि फिल्म में बहुत जोश था. बजट भाषण के दौरान पीयूष गोयल (Piyush Goyal) जब मनोरंजन उद्योग के लिए किये गये प्रावधानों का जिक्र कर रहे थे तो उन्होंने कहा, ‘‘हमने हाल ही में उरी फिल्म देखी. बहुत मजा आया और उसमें जो जोश था, देखने लायक था.'' उन्होंने कहा, ‘‘क्या जोश था, क्या माहौल था.''
धोनी की पत्नी साक्षी संग अनुष्का शर्मा बचपन में कर चुकी हैं पढ़ाई, स्कूल की फोटो वायरल
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पीयूष गोयल (Piyush Goyal) के इस बयान के बाद सदन में बैठे राजग के सभी सांसदों ने मेजें थपथपाईं और फिल्म में अहम रोल निभाने वाले भाजपा सदस्य परेश रावल (Paresh Rawal) को भी मुस्कराते हुए देखा गया. मोदी सरकार के कार्यकाल में सितंबर 2016 में पीओके में हुई ‘सर्जिकल स्ट्राइक' पर बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई है जिसमें मुख्य भूमिका में रावल के अलावा विक्की कौशल (Vicky Kaushal) भी हैं.
देखें ट्रेलर-
बजट 2019 की Twitter पर फिल्मी अंदाज में समीक्षा, लिखा- कभी-कभी लगता है मिडल क्लास ही भगवान है...
गोयल ने कहा, ‘‘मनोरंजन जगत से कई लोगों को रोगजार मिलता है और हम सभी फिल्में देखते ही हैं.'' उन्होंने कहा कि पायरेसी पर रोक लगाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी विभिन्न कार्यक्रमों में फिल्म के संवाद ‘हाउज द जोश' को बोला.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट भाषा से)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं