शाहरुख खान ने एक बार कहा था कि बॉलीवुड के तीन खान - सलमान, वह खुद और आमिर - कभी भी एक साथ किसी फिल्म में कास्ट नहीं किए जाते, क्योंकि कोई भी प्रोड्यूसर उनकी फीस अफोर्ड नहीं कर सकता. इसी तरह, शकीरा, मैडोना और K-Pop ग्रुप BTS की फीस एक साथ अफोर्ड कर पाना भी एक साथ किसी के लिए मुमकिन नहीं लेकिन ऐसा बहुत ही जल्द होने वाला है. ये तीनों एक मंच पर साथ होंगे. अब जरा फीस सोचिए कि वो कितने अरबों डॉलर में होगी. लेकिन ये तीनों इस परफॉर्मेंस एक भी पैसा घर नहीं लेकर जाएंगे.
ये तीनों जो दुनिया के म्यूजिक टेस्ट की तीन अलग-अलग पीढ़ियों को रिप्रेजेंट करते हैं बिना एक भी पैसा लिए 11 मिनट नॉनस्टॉप परफॉर्म करेंगे. इसका पूरा क्रेडिट उन लाखों-करोड़ों दर्शकों को जाता है, और दुनिया के सामने अच्छा दिखने की इन सितारों की चाहत को. NFL के सुपर बाउल के एंटरटेनमेंट ब्लूप्रिंट की तर्ज पर, FIFA ने आधिकारिक तौर पर अपने पहले वर्ल्ड कप फाइनल हाफटाइम शो के हेडलाइनर्स की अनाउंसमेंट की है. 19 जुलाई, 2026 को न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम (MetLife स्टेडियम) में, पॉप आइकन मैडोना, लैटिन क्वीन शकीरा और K-pop सुपरग्रुप BTS मिलकर एक शानदार 11 मिनट का म्यूजिकल शो पेश करेंगे.

BTS, शकीरा और मैडोना इसके लिए कोई फीस क्यों नहीं लेंगे?
कमर्शियल कॉन्सर्ट टूर से उलट यह ऐतिहासिक हाफटाइम परफॉर्मेंस एक अंतरराष्ट्रीय मानवीय पहल (humanitarian initiative) के इर्द-गिर्द बुनी गई है. अंतरराष्ट्रीय एडवोकेसी संस्था 'Global Citizen' द्वारा प्रोड्यूस और Coldplay के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन द्वारा पर्सनली क्यूरेट किया गया यह पूरा इवेंट, एक बड़े फंडरेजिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर डिजाइन किया गया है.
यह भी पढ़ें: छलका द केरल स्टोरी 2 की एक्ट्रेस का दर्द 'मुझे मेरे सांवले रंग की वजह से रिजेक्ट किया गया था, मैं 7 साल की थी'
यह शो 'FIFA Global Citizen Education Fund' को लॉन्च करने का मुख्य जरिया बनेगा. यह एक ऐतिहासिक सामाजिक प्रोजेक्ट है, जिसका मकसद दुनिया भर के वंचित बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा और फुटबॉल तक पहुंच बढ़ाने के लिए 100 मिलियन डॉलर जुटाना है. यह परफॉर्मेंस एक चैरिटी क्लॉज से जुड़ी है, इसलिए तीनों हेडलाइनर्स ने अपनी लाखों डॉलर की परफॉर्मेंस फीस छोड़ दी है. इसके अलावा FIFA ने यह भी अनाउंसमेंट की है कि 48 टीमों और 104 मैचों वाले इस बड़े टूर्नामेंट में बिकने वाले हर एक टिकट से 1 डॉलर सीधे इन सामाजिक कार्यक्रमों में जाएगा.
यह भी पढ़ें: मौनी रॉय को तलाक के बदले मिल रहे कितने करोड़? सूरज नाम्बियार ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर लिखी पूरी बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं