विज्ञापन

ब्राउन मुंडे सिंगर एपी ढिल्लों की सिंगिंग की खुल गई पोल, लोग बोले- इससे अच्छा तो कपिल शर्मा गा लेता है

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में म्यूजिक और कॉमेडी का तड़का लगाने सिंगर एपी ढिल्लों और अनुभव बस्सी पहुंचे थे. 

ब्राउन मुंडे सिंगर एपी ढिल्लों की सिंगिंग की खुल गई पोल, लोग बोले- इससे अच्छा तो कपिल शर्मा गा लेता है
कपिल शर्मा के शो में एपी ढिल्लों ने गाया गाना
नई दिल्ली:

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के लेटेस्ट एपिसोड में पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों और स्टैंड-अप कमीडियन अनुभव सिंह बस्सी नजर आए. जहां वह अपने स्ट्रगल और गानों से दिल जीतते हुए दिखे. एपिसोड के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. लेकिन एक वीडियो को देखने के बाद फैंस के मन में सवाल खड़ा हो गया है कि क्या ब्राउन मुंडे के सिंगर एपी ढिल्लों को गाना गाना नहीं आता. वहीं कुछ यूजर्स ने वायरल वीडियो देखकर कहा है कि इससे अच्छा तो कपिल शर्मा गा लेते हैं. 

एपी ढिल्लों की सिंगिंग का लोगों ने उड़ाया मजाक

Horrible attempt at pretending to sing live 😂
by u/Former_Mail776 in BollyBlindsNGossip

रेडिट पर वायरल हो रहे वीडियो में एपी ढिल्लों को गाना गाते हुए देखा जा सकता है. हालांकि वह लाइव सिंगिंग नहीं बल्कि लिपसिंग करते हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का रिएक्शन वायरल हो रहा है. एक यूजर ने लिखा, कपिल शर्मा इससे बहुत बेहतर सिंगर हैं. दूसरे यूजर ने लिखा, मुंह तो खोल ले भाई. तीसरे यूजर ने लिखा, ऑटो टून ना होता तो हाथ में कटोरा होता. चौथे यूजर ने लिखा, उन्हें लिपसिंक करना भी नहीं आता. 

ये भी पढ़ें- अर्चना पूरन सिंह ने खोला राज, सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक या कीकू शारदा किसे मिल रही सबसे मोटी फीस

6 लाख में बिकती है एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट की एक टिकट

शो में इसके अलावा कपिल शर्मा ने एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट्स का जिक्र किया, जिनकी टिकट्स की कीमत 6 लाख रुपए होती है. इन कॉन्सर्ट्स में मोबाइल-पर्स चोरी होने जैसी खबरों को लेकर कपिल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि स्टेज पर एपी अपना टैलेंट दिखा रहे थे और दर्शक नीचे अपना टैलेंट दिखा रहे थे. इस पर पूरा स्टूडियो हंसकर लोटपोट हो जाता है. 

बता दें, द ग्रेट इंडियन कपिल शो के पिछले एपिसोड में मशहूर संगीतकार एआर. रहमान, एक्टर विजय सेतुपति, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ जाधव पहुंचे थे. 

ये भी पढ़ें-  इंग्लैंड को छक्कों से रौंदा, रनों से रुलाया और हेजल से ब्याह रचाया! युवराज का 'परफेक्ट इंग्लिश रिवेंज'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com