विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2022

रिलीज से पहले 'विक्रम वेधा' पर हुआ बॉयकॉट का हमला, ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म का सोशल मीडिया पर हुआ विरोध

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की बहुचर्चित फिल्म विक्रम वेधा के रिलीज होने में अब बस चंद दिन बचे हैं. ऐसे में अन्य फिल्मों की तरह से इस फिल्म के खिलाफ सोशल मीडिया पर बॉयकॉट का ट्रेंड चल रहा है.

रिलीज से पहले 'विक्रम वेधा' पर हुआ बॉयकॉट का हमला, ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म का सोशल मीडिया पर हुआ विरोध
रिलीज से पहले 'विक्रम वेधा' पर हुआ बॉयकॉट का हमला
नई दिल्ली:

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की बहुचर्चित फिल्म विक्रम वेधा के रिलीज होने में अब बस चंद दिन बचे हैं. ऐसे में अन्य फिल्मों की तरह से इस फिल्म के खिलाफ सोशल मीडिया पर बॉयकॉट का ट्रेंड चल रहा है. ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की यह साउथ सिनेमा की इसी नाम से आई फिल्म का हिंदी रीमेक है. जिसको लेकर एक तरफ इन दोनों कलाकारों के फैंस काफी एक्साइटेड हैं. वहीं दूसरी ओर एक वर्ग ऐसा भी है जो सोशल मीडिया पर बॉलीवुड फिल्म विक्रम वेधा के खिलाफ बॉयकॉट अभियान चला रहा है.

कई सोशल मीडिया यूजर ने #BoycottVikramVedha के जरिए फिल्म का विरोध कर रहे हैं. कुछ लोग ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की इस फिल्म का इसलिए बॉयकॉट कर रहे हैं क्योंकि यह साउथ सिनेमा का रीमेक है. ऐसे में लोग विक्रम वेधा को कॉपी बता रहा हैं. कई लोगों ने फिल्म का विरोध सिर्फ सैफ अली खान होने की वजह से किया है. और भी कई लोगों ने अपने अलग-अलग कारण बताकर फिल्म विक्रम वेधा का विरोध किया है.

वहीं आपको बता दें कि विक्रम वेधा के ट्रेलर को मिली दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद मेकर्स ने हाल में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर इस फिल्म का इलेक्ट्रिफाइंग डांस नंबर 'अल्कोहोलिक' जारी किया था, जिसे लेकर हर तरफ चर्चा है. ऐसे में जहां दर्शक फिल्म के सिनेमाघरों में हिट होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं अब निर्माता दर्शकों के लिए एडवांस बुकिंग विंडो खोलने के लिए तैयार हैं. निस्संदेह विक्रम वेधा साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है और दर्शकों के बीच फिल्म के लिए दीवानगी लगातार बढ़ रही है, क्योंकि फिल्म की रिलीज डेट करीब है. यह फिल्म 30 सितंबर 2022 को विश्व स्तर पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

Airport Spotting: सुनील शेट्टी, शेफाली जरीवाला समेत कई सितारे एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vikram Vedha, Movie Vikram Vedha, Boycott Vikram Vedha, Vikram Vedha Release Date, Vikram Vedha Advance Booking
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com