बॉलीवुड में रिश्ते बनते-बिगड़ते रहते हैं. आज किसी के साथ तो कल किसी और के साथ, बॉलीवुड के स्टार्स के लिए ये आम सी बात है. लेकिन इस चकाचौंध के बीच कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जिन्होंने एक बार जब किसी को दिल दिया तो फिर उसी का होकर रह गया. इन स्टार्स ने बचपन या टीनएज में ही अपना साथी चुन लिया था और ताउम्र इस रिश्ते को निभा रहे हैं. आज हम उन सितारों की बात कर रहे हैं जिन्होंने अपने पहले प्यार से शादी की और अब भी पूरी तरह कमिटेड हैं.
शाहरुख खान और गौरी खान
बॉलीवुड के बादशाह बनने के पहले ही कच्ची उम्र में शाहरुख खान दिल्ली में गौरी छिब्बर के प्यार में पड़ गए थे. महजब की दीवार लांघ कर गौरी और शाहरुख ने अपनी प्यार को मुकम्मल अंजाम दिया. उन्होंने 1991 में शादी की और गौरी अपना सबकुछ दिल्ली में छोड़ कर शाहरुख का हाथ थामे मुंबई चली आईं.

वरुण धवन और नताशा दलाल
वरुण और नताशा स्कूलमेट थे और वह प्यार में पड़ने से पहले लंबे समय तक एक दूसरे से दोस्त रहे. वरुण फिल्में करते रहे और शोहरत हासिल की लेकिन अपनी प्राइवेट लाइफ को छिपाकर रखा. इस कपल ने आखिरकार 2021 में एक निजी सेरेमनी में शादी कर ली.

आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप
यह जोड़ी 12वीं क्लास में एक फ़िज़िक्स ट्यूशन क्लास में मिली थी. दोनों ने लॉन्ग-डिस्टेंस डेटिंग की लेकिन एक दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ा. आयुष्मान एक रेडियो जॉकी से नेशनल अवॉर्ड-विनिंग एक्टर बने लेकर ताहिरा का हाथ थामे रखा.

सुनील शेट्टी और माना शेट्टी
सुनील ने माना को पहली बार मुंबई की एक पेस्ट्री शॉप में देखा था, जब वे दोनों टीनएजर थे. दोनों 9 साल तक रिश्ते में रहे और परिवार को मनाने की मशक्कत करते रहे. आखिरकार 1991 में दोनों की शादी हुई और आज तक ये कपल एक दूसरे के प्रति कमिटेड है.

जैकी श्रॉफ और आयशा श्रॉफ
आयशा एक अमीर परिवार की लड़की थी. जबकि जैकी उस वक्त एक चॉल में रहते थे. लेकिन दोनों को कच्ची उम्र में ही प्यार हो गया. उनके टीनएज रोमांस को समाज की बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन उनका कमिटमेंट कभी कम नहीं हुआ. उन्होंने 1987 में शादी की, और अपने किशोर प्यार को जिंदगीभर के पार्टनरशिप में बदल दिया.

बॉबी देओल और तान्या देओल
बॉबी देओल ने तान्या को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में देखा और तुरंत उन पर फ़िदा हो गए. उनका नंबर ढूंढा, संपर्क किया फिर धीरे-धीरे बात आगे बढ़ने लगी. 1996 में दोनों ने शादी की और आज तक साथ निभा रहे हैं. तान्या बॉबी के करियर के हर उतार-चढ़ाव में उनके साथ रहीं.

अरिजीत सिंह और कोयल रॉय
अरिजीत सिंह ने अपनी बचपन की दोस्त और पड़ोसी कोयल रॉय के साथ शादी की है. पश्चिम बंगाल के जियागंज में एक साथ बड़े होते हुए, उनका रिश्ता बहुत गहरा होता गया इसलिए तो ग्लैमर की चकाचौंध के बीच भी अरिजीत हमेशा अपने रिश्ते के प्रति कमिटेड रहे.
श्रेया घोषाल और शिलादित्य मुखोपाध्याय
श्रेया और शिलादित्य का रोमांस एक क्लासिक हाई-स्कूल लव स्टोरी है. वे एक ही स्कूल में पढ़ते हुए मिले थे और शादी के पहले करीब 10 साल तक एक दूसरे को डेट किया. आखिरकार उन्होंने 2015 में पारंपरिक बंगाली सेरेमनी में शादी कर ली.
यह भी पढें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं