विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2020

कंगना रनौत को लेकर बॉलीवुड सिंगर ने किया खुलासा, बोलीं- वो अपने सिवा कभी किसी के लिए नहीं खड़ी हुईं...

सोना महापात्रा (Sona Mohapatra) ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कंगना रनौत (Kangana Ranaut) से जुड़ी कई बातें की हैं.

कंगना रनौत को लेकर बॉलीवुड सिंगर ने किया खुलासा, बोलीं- वो अपने सिवा कभी किसी के लिए नहीं खड़ी हुईं...
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को लेकर सोना महापात्रा (Sona Mohapatra) ने किया ट्वीट
  • कंगना रनौत को लेकर बॉलीवुड सिंगर ने किया खुलासा
  • सोना महापात्रा ने कहा कि वह अपने सिवा कभी किसी के लिए नहीं खड़ी हुईं
  • कंगना रनौत को लेकर सोना महापात्रा के ट्वीट हुए वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. मुंबई को पीओके बताने के बाद कंगना रनौत ने बॉलीवुड पर भी जमकर हमला बोला, जिसे लेकर एक्ट्रेस काफी चर्चा में भी आ गई हैं. वहीं, हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर सिंगर सोना महापात्रा (Sona Mohapatra) ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कंगना रनौत से जुड़ी कई बातें की हैं. अपने ट्वीट में सोना महापात्रा ने लिखा कि कंगना अपने सिवा कभी किसी के लिए नहीं खड़ी हुई हैं. इसके साथ ही सोना महापात्रा ने लिखा कि हां बॉलीवुड में जारी कुछ बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए उन्हें जरूर बहादुर कहा जा सकता है. 

सोना महापात्रा (Sona Mohapatra) ने अपने ट्वीट में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पर बात करते हुए लिखा, "कंगना अपने सिवा कभी दूसरों के लिए खड़ी नहीं हुई हैं और न कभी उन लोगों को याद रखा है, जिन्होंने उन्हें सराहा है. यह कोई बदलाव करने वालीं या किसी भी विचार के नेता के लायक भी नहीं है. हां, इंडस्ट्री में जारी कुछ बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए वह बहुत बहादुर हैं. बस यही..." उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा, "और जब किसी ने अनुष्का शर्मा और बाकियों के बारे में पोस्ट शेयर की थी. मैं यही कहूंगी कि कंगना रनौत कृप्या कुछ नारीवादी दोस्त बनाइये और बेहतर सलाहकार रखिए."

सोना महापात्रा (Sona Mohapatra) ने कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पर तंज कसते हुए कहा कि विक्टिम महिला का कार्ड खेलना बंद करिये. बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सिंगर सोना महापात्रा को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है. इस बात की जानकारी भी सोना महापात्रा ने ट्वीट कर दी है. उन्होंने लिखा, "मैंने कभी उन्हें फॉलो नहीं किया लेकिन मुझे आज इस बारे में पता चला. कंगना हर किसी की आलोचना करना चाहती हैं. लेकिन क्या वह यह नहीं जानतीं कि दुनिया पारस्परिकता पर काम करती है?" उन्हें यह जानना पड़ेगा कि इन सब चीजों से कैसे निपटा जाता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sona Mohapatra, Kangana Ranaut, Sona Mohapatra On Kangana Ranaut, Sona Mohapatra Slams Kangana Ranaut, Sona Mohapatra Says Kangana Never Stood Up For Anyone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com