Bollywood New Moms 2022: बॉलीवुड के लिए ये साल अपनी फिल्मों से ज्यादा इसलिए चर्चा में रहा, क्योंकि इस साल बॉलीवुड की कुछ टॉप एक्ट्रेसेस ने एक नई जर्नी शुरू की. मां के तौर पर एक नई यात्रा शुरू करने वालीं अभिनेत्रियों में बॉलीवुड की नामचीन एक्ट्रेसेस शामिल हैं. मां बनने का सुख पाने वालीं ये अभिनेत्रियां साल भर सुर्खियों में रहीं. कभी अपने प्रेगनेंसी फोटोशूट को लेकर तो कभी बच्चे के साथ तस्वीर शेयर कर इन अभिनेत्रियों ने खूब सुर्खियां बटोरीं.
आलिया भट्ट

कई साल एक दूसरे को डेट करने के बाद एक प्राइवेट सेरेमनी में 14 अप्रैल को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने शादी कर ली. इसके बाद जून में सोनोग्राफी के दौरान की तस्वीर शेयर करते हुए आलिया ने मां बनने की खबर सभी के साथ साझा की. इस तस्वीर के सामने आते ही फैंस बेहद खुश हुए और हर किसी की जुबान पर ये खबर छाई रही. आलिया ने बेबी बंप के साथ कई इवेंट भी अटेंड किए. इस दौरान के वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं. 6 नवंबर को आलिया ने बेटी को जन्म दिया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोनम कपूर

इसी साल मार्च में सोनम कपूर ने अपनी प्रेगनेंसी की खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की. 20 अगस्त को सोनम कपूर और आनंद आहूजा माता पिता बने, सोनम ने बेटे वायु को जन्म दिया. सोनम का प्रेगनेंसी फोटोशूट काफी चर्चा में रहा, एक्ट्रेस व्हाइट कलर के फ्रंट ओपन हाई स्लिट गाउन में अपनी नेकेड टमी फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं. ये तस्वीरें खूब वायरल हुईं.
बिपाशा बसु

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में शादी की थी, करीब छह साल बाद दोनों को माता-पिता बनने की खुशी मिली. बिपाशा ने 12 नवंबर बेटी को जन्म दिया. इसके पहले बिपाशा की प्रेगनेंसी फोटोशूट की तस्वीरें हर जगह वायरल हुई. नेक्ड टमी फ्लॉन्ट करती बिपाशा को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा.
देबीना बनर्जी

टीवी की मशहूर जोड़ी देबिना बनर्जी और उनके पति गुरमीत चौधरी भी इस साल माता-पिता बने. देबिना ने 11 नवंबर को अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया. पहली बेटी के जन्म के चंद महीने बाद ही दूसरी प्रेगनेंसी को अनाउंस कर देबिना ने सभी को चौंका दिया. देबिना की प्रेगनेंसी फोटोशूट को लेकर भी काफी विवाद हुआ. रिवीलिंग फोटोशूट करवा कर देबिना ने खूब सुर्खियां बटोरीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं