किसानों के आंदोलन को लेकर दिल्ली-हरियाणा के बीच स्थित सिंघु बॉर्डर पर तनाव की स्थिति बन गई है. सिंघु बॉर्डर (Singhu Border) किसान आंदोलन का मुख्य केंद्र रहा है. ऐसी जानकारी है कि यहां किसानों का विरोध करते हुए भीड़ इकट्ठा हो गई है, जिसने यहां पर पत्थरबाजी की है और किसानों के टेंट उखाड़ दिए गए हैं. यही नहीं, खबर आई थी कि पुलिस ने प्रदर्शन स्थल की ओर पानी के टैंक तक जाने से रोक दिए थे. सिंघु बॉर्डर के ताजा हालात को लेकर बॉलीवुड डायरेक्टर दानिश असलम (Danish Aslam) ने ट्वीट किया है. दानिश असलम बॉलीवुड में 'ब्रेक के बाद' जैसी फिल्म बनाई है. हाल ही में स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) के साथ उनकी वेब सीरीज 'फ्लेश' रिलीज हुई थी.
So water tankers can't enter the #SinghuBorder site, but 200 "local" stonepelters have carte blanche. Yet again, @DelhiPolice shining through. https://t.co/2SOfIWxpm7
— Danish Aslam (@dan1shaslam) January 29, 2021
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
बॉलीवुड डायरेक्टर दानिश असलम (Bollywood Director Danish Aslam) ने सिंघु बॉर्डर (Singhu Border) पर बने तनावपूर्ण माहौल को लेकर ट्वीट किया है, 'वाटर टैंकर्स को सिंघू बॉर्डर साइट पर नहीं भेजा सकता, लेकिन 200 'स्थानीय' पत्थरबाजों को कुछ भी करने की पूरी आजादी है.एक बार फिर दिल्ली पुलिस सब साफ-साफ दिख रहा है...' इस तरह दानिश असलम ने अपना पक्ष रखा है, और उनके इस ट्वीट को खूब पढ़ा जा रहा है.
बता दें कि दोपहर लगभग 1 बजे यह भीड़ प्रदर्शन स्थल पर पहुंची थी. किसानों और इन प्रदर्शनकारियों के बीच महज एक कंक्रीट बॉर्डर की बैरिकेडिंग रह गई थी. कुछ देर तक भीड़ वही रही, फिर इन्होंने 'देश के गद्दारों को..' नारे लगाने शुरू कर दिए. कुछ देर बाद इन लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी. पहले किसानों के वॉशिंग मशीन तोड़े और फिर उनके टेंट वगैरह उखाड़ने शुरू कर दिए. सिंघु बॉर्डर (Singhu Border) पर किसान आंदोलन के तहत हजारों किसान पिछले दो महीनों से मौजूद हैं, लेकिन गणतंत्र दिवस को निकाली गई ट्रैक्टर रैली के उग्र हो जाने और फिर हिंसा होने के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं