विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2018

Bollywood Quiz: बॉलीवुड में आए नए चेहरों में कौन सा चेहरा आपको सबसे ज्‍यादा पसंद आया?

बॉलीवुड में साल 2018 डेब्यू करने वाले एक्टर व एक्ट्रेस के लिए भी काफी खास रहा है. दर्जनों एक्टर्स ने बॉलीवुड में एंट्री की है.

Bollywood Quiz: बॉलीवुड में आए नए चेहरों में कौन सा चेहरा आपको सबसे ज्‍यादा पसंद आया?
'धड़क' फिल्म में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में 2018 डेब्यू करने वाले एक्टर व एक्ट्रेस के लिए भी काफी खास रहा है. 2018 में भी डेब्यू करने वालों में स्टार किड्स का बोलबाला रहा. हालांकि इक्का-दुक्का कलाकारों को छोड़ दें तो बाकी सभी किसी न किसी तरह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे. दिवंगत श्रीवेदी और बोनी कपूर की बिटिया जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने 'धड़क' के साथ बॉलीवुड में कदम रखा, लेकिन सबके दिलों की धड़कन बनीं सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान (Sara Ali Khan). सारा अली खान ने 'केदारनाथ (Kedarnath)' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया. बेशक फिल्म कमजोर कहानी की वजह से दिल जीतने में सफल नहीं रही लेकिन सारा अली खान अपनी क्यूटनेस और सधी हुई एक्टिंग से जरूर हरदिलअजीज बन गईं. दिवंगत एक्टर विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा ने भी 'बाजार' के साथ जोरदार डेब्यू किया. हालांकि बेशक ये स्टार किड्स सुर्खियां लूटने में सफल रहे लेकिन सारा अली खान को छोड़कर बाकी किसी का सितारा नहीं चमका. साउथ के सुपरस्टार और मम्मूटी के बेटे दुलकर सलमान ने 'कारवां' से डेब्यू किया लेकिन फिल्म सफल नहीं हो सकी. सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा ने भी 'लवयात्री' से बॉलीवुड में कदम रखा, और नाकामी ने उनका दामन थामा. हम बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही नए-नवेले सितारों की लिस्ट दे रहे हैं जिन्होंने 2018 में करियर शुरू किया. अब यह आपको तय करना है कि किसका सफर इस साल शानदार रहाः

 

साल 2018 में कौन सा चेहरा आपको सबसे ज्‍यादा पसंद आया?
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood Debut 2018, Bollywood New Faces, Janhvi Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com