विज्ञापन

बॉलीवुड की वो एक्ट्रेसेस, जिनका कंट्रोवर्सी से है पुराना रिश्ता, एक ने तो खाई जेल की हवा

कंगना रनौत ने बाबा रामदेव के बारे में उनके चरित्र और बेडरूम के बारे में सपना ना देखने को लेकर बात कही. हाल ही में एक्ट्रेस ने तापसी पन्नू, आशुतोष राणा जैसे कलाकारों की टिप्पणियों पर भी विरोध विरोध जताया है.

बॉलीवुड की वो एक्ट्रेसेस, जिनका कंट्रोवर्सी से है पुराना रिश्ता, एक ने तो खाई जेल की हवा
Kangana Ranaut

इन दिनों एक्ट्रेस और हिमाचल के मंडी से सांसद कंगना रनौत कंट्रोवर्सी में चल रही हैं. बीते दिनों उन्होंने बाबा राम देव पर बयान दिया था. इसके अलावा कंगना रनौत ने युवाओं और जनरेशन गटर को लेकर भी टिप्पणी की थी. उन्होंने बाबा रामदेव को बिगड़े हुए दिमाग की निशानी बताया. कंगना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है. कंगना रनौत ने बाबा रामदेव के बारे में उनके चरित्र और बेडरूम के बारे में सपना ना देखने को लेकर बात कही. हाल ही में एक्ट्रेस ने तापसी पन्नू, आशुतोष राणा जैसे कलाकारों की टिप्पणियों पर भी विरोध जताया है. उन्होंने कहा कि ये लोग पहले उनके जितनी सफलता हासिल करें. आज हम आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे, जिनका विवादों से हमेशा ही रिश्ता रहा है.

ममता कुलकर्णी

ममता कुलकर्णी का विवादों ने कभी भी पीछा नहीं छोड़ा. उनको अंडरवर्ल्ड से संबंधों से लेकर संन्यास से जुड़े मुद्दों पर विवादों का सामना करना पड़ा था. 90 के दशक में चाइना गेट, करण अर्जुन जैसी तमाम बड़ी फिल्में देने के बाद ममता कुलकर्णी बॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस बन गईं. वह 90 के दशक की बड़ी एक्ट्रेस के रूप में स्थापित हुईं. बाद में ममता कुलकर्णी का नाम अंडरवर्ल्ड से भी जोड़ा गया. उन पर आरोप थे कि डॉन छोटा राजन के फोन के बाद उनको बॉलीवुड में फिल्में मिलीं. एक्ट्रेस ने इन सभी बातों को भी बुनियाद बताया था. इसके अलावा उन्होंने 90 के दशक में अपना एक टॉपलेस फोटो शूट कराया था, जिसको लेकर ममता हर किसी की जुबान पर आ गईं. इसके बाद लोगों के सामने उनका 2000 करोड़ का ड्रग्स मामला भी सामने आया था. इसके अलावा सबसे ज्यादा विवाद तो तब हुआ जब वह किन्नर खाड़े की महामंडलेश्वर पद पर मनोनीत की गई थीं, जिसके बाद उनको निष्कासन का भी सामना करना पड़ा था. बॉलीवुड या आम कोई भी मुद्दा हो, ममता कुलकर्णी आज भी अपनी राय खुलकर रखती हैं.

राखी सावंत

राखी सावंत हमेशा से अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. एक 2000 का दौर था, जब सिंगर ने मिका अपनी पार्टी में राखी सावंत को जबरदस्ती किस किया था. जिसके बाद राखी सावंत हर किसी के बीच चर्चा का विषय बन गई थीं. इसके अलावा राखी सावंत, आदिल खान के साथ अपनी शादी के विवाद को लेकर भी चर्चा में रहीं. उन्होंने अपने पति आदिल खान पर बहुत गंभीर आरोप लगाए थे. इसके अलावा राखी सावंत इन दिनों गोविंदा और सुनीता के निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में हैं. उन्होंने खुलकर सुनीता आहूजा का समर्थन किया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

पूनम पांडे

पूनम पांडे का तो विवादों से पुराना नाता है. सबसे ज्यादा वह चर्चा में साल 2024 में आई थीं, जब उन्होंने अपनी मौत की झूठी खबर फैला दी थी. बाद में पूनम ने कहा था कि उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर झूठी मौत की खबर फैलाई. इसके बाद पूनम पांडे को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद उनको रामलीला में मंदोदरी का रोल भी ऑफर हुआ था, लेकिन विश्व हिंदू परिषद और कई साधु संतों ने पूनम का विरोध किया. पूनम पांडे को मंदोदरी के किरदार से हटा दिया गया. सबसे ज्यादा तो चर्चा में एक्ट्रेस तब आई, जब उन्होंने साल 2011 में कहा कि जब भारतीय टीम जीतेगी तो वह सबके सामने कपड़े उतारेंगी, इस बात से पूनम पांडे लोगों की नजरों में आ गई थीं.

रिया चक्रवर्ती

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत की मौत का जिम्मेदार ठहराया गया था. इसके अलावा उनको ड्रग से जुड़े मामले में भी गिरफ्तार किया गया था, उन्होंने 28 दिन जेल में बिताए थे. जिसके बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो की क्लोजर रिपोर्ट के बाद उनको सारे आरोपों से राहत मिली थी. इसलिए कई साल रिया चक्रवर्ती के लिए अच्छे नहीं रहे थे. इन दिनों एक्ट्रेस शो द ट्रेडर्स का हिस्सा हैं और दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही हैं.

यह भी पढ़ें: सनी देओल से लेकर नयनतारा की फिल्में, 'जी स्टूडियोज' लेकर आ रहा दर्शकों के लिए सरप्राइज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Entertainment, Kangana Ranaut
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com