विज्ञापन
This Article is From May 14, 2019

ऊंची जाति के लोगों ने दलितों की बारात रोकी तो बॉलीवुड एक्ट्रेस को आया गुस्सा, कह डाली यह बात...

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने दलितों का बारात रोकने के मामले में अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने इस संबंध में गंभीर सवाल उठाए हैं.

ऊंची जाति के लोगों ने दलितों की बारात रोकी तो बॉलीवुड एक्ट्रेस को आया गुस्सा, कह डाली यह बात...
स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने उठाए सवाल
  • स्वरा भास्कर ने उठाए गंभीर सवाल
  • दलितों की बारात रोकने पर उठाया सवाल
  • स्वरा भास्कर का ट्वीट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वो सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रख रही हैं. स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने अब गुजरात और राजस्थान में घटी शर्मनाक घटनाओं पर अपनी राय रखी है. उन्होंने ट्वीट कर इस मुद्दे पर राज्य सरकारों को घेरा है. स्वरा भास्कर  (Swara Bhasker)  के इस ट्वीट पर चारों तरफ से रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं. स्वरा भास्कर बीते दिनों भी गुरुग्राम में घटी असमाजिक घटना पर ट्वीट के जरिए सवाल उठाया था. उनका ट्वीट उस समय भी काफी वायरल हुआ था.

Bhojpuri Cinema: निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने मचाया गदर, 'जय वीरू' के ट्रेलर में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री- देखें Video

स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने गुजरात और राजस्थान के मुद्दे पर लिखा: "गुजरात में और राजस्थान के थानागाजी में जो हुआ है वह बेहद शर्मनाक है. गुजरात के 5 गांवों में दलितों को घोड़ी चढने नहीं दिया लेकिन मोदी और गुजरात के सी.एम. दोनों खामोश रहे. अलवर के मामले में भी एस. पी. को अभी तक निलंबित नहीं किया गया. आखिर क्यों?" स्वरा भास्कर ने इस तरह इन मुद्दों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. 

सपना चौधरी ने स्टेज पर किया ऐसा तूफानी डांस, घायल हुए फैंस, Video हुआ वायरल

स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) वैसे भी अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाती हैं. बता दें कि गुजरात के अरवल्ली जिले में एक दलित की बारात रोकने के मामले सामने आया था. ऊंची जाति के लोगों ने बारात को रोकने के लिए सड़क तक जाम कर दी थी. राज्य के अरवल्ली जिले के खामबिसार गांव के पाटीदार समुदाय के सदस्यों ने एक दलित की बारात बाधित करने के लिए मुख्य सड़क पर भजन और यज्ञ का आयोजन किया. यह आरोप दूल्हे के परिवार ने लगाया था.

Student Of The Year 2 Box Office Collection Day 4: टाइगर श्रॉफ की फिल्म की बंपर कमाई, कमाए इतने करोड़

वहीं, राजस्थान के अलवर जिले के थानागाजी थाना क्षेत्र में पांच आरोपियों द्वारा एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने के मामले में बुधवार रात चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था.पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान महेश गुर्जर के रूप में की गई है. आरोपी ने महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया था. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swara Bhasker, Swara Bhasker Tweet, Dalit Baraat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com