विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2019

स्वरा भास्कर ने कहा- 'मुगलों ने देश को बनाया था अमीर', सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ट्रोल तो दिया ये जवाब

स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) की गिनती बॉलीवुड के उन सेलिब्रेटीज में होती हैं जो राजनीतिक और सामजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं

Also Read in
स्वरा भास्कर ने कहा- 'मुगलों ने देश को बनाया था अमीर', सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ट्रोल तो दिया ये जवाब
सोशल मीडिया पर छाई स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar)
नई दिल्ली:

स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) की गिनती बॉलीवुड के उन सेलिब्रेटीज में होती हैं जो राजनीतिक और सामजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं. अपनी इस आदत की वजह से कई बार वह ट्रोलर्स का भी शिकार हो चुकी है. इस बार ऐसा ही कुछ देखने को मिला. स्वरा भास्कर ने एक ऐसा आर्टिकल शेयर किया है, जिसमें कहा गया है कि मुगलो ने भारत तो एक अमीर देश बनाया है. स्वरा (Swara Bhaskar) द्वारा शेयर किए गए आर्टिकल के अनुसार मुगल विजेता के रूप में भारत आए लेकिन वह उपनिवेशवादी नहीं बल्कि भारतीय के रूप में याद किए जाते हैं. उन्होंने व्यापार, विकसित सड़कों, समुद्री मार्गों, बंदरगाहों को प्रोत्साहित किया. मुगलों के दौर में हिंदू सबसे अमीर थे. 

राजस्थान में पहलू खान के खिलाफ चार्जशीट तो स्वरा भास्कर को आया गुस्सा, बोलीं- कांग्रेस ने भी निराश किया...

स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) के द्वारा आर्टिकल शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दें को लेकर जंग छिड़ गई. लोगों ने स्वरा भास्कर को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया. लोगों ने लिखा कि मुगलों ने हिंदुओं की हत्याएं की, देश को लूटा और आपको लगता है कि उन्होंने हमारे देश को अमीर बनाया. एक यूजर ने लिखा क्या रानी लक्ष्मीबाई, मंगल पांडे, तात्या टोपे जैसे लोगों को आप बेवकूफ समझती हैं. मुगलों का समर्थन करने पर कई लोग स्वरा भास्कर से नाराज़ नज़र आए.

ट्विटर पर आईपीएस अधिकारी पर नाराज हुईं स्वरा भास्कर, लिखा- मुझे ट्रोल करने के बजाय अपना काम करें

भारत और पाकिस्तान के मैच पर इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने लगाई शर्त, Tweet हुआ वायरल

यह पहला मौका नहीं है जब स्वरा भास्कर ट्रोलर्स के निशाने पर आई हों. इससे पहले वह कई बार सोशल मीडिया के गुस्से का शिकार हो चुकी हैं. सोशल मीडिया पर जाहिर हुए गुस्से को देखते हुए स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने लिखा कि मैंने 2 साल पुराना एक आर्टिकल शेयर किया. ताकि (जोकि एक तथ्यपरक जानकारी थी, न कि व्हाट्सएप पर फैलाए जा रहे मैसेज) संघियों के मुगलों द्वारा लूटे जाने के स्टीरियोटाइप पर बहस की जा सके, लेकिन साइबर की दुनिया में बैठे लोग मुझ पर टूट पड़े, उनमें से ज्यादातर लोगों ने आर्टिकल पढ़ा भी नहीं होगा. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swara Bhaskar, Swara Bhaskar Twitter, Swara Bhaskar Trend On Social Media
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com