विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2018

#MeToo मूवमेंट पर एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने दिया बयान, बोलीं- 'खुलासा करने वाली महिलाएं...'

बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने 'मीटू' मूवमेंट के तहत यौन उत्पीड़न की घटनाओं का खुलासा करने वाली महिलाओं के प्रति समर्थन जताया है.

#MeToo मूवमेंट पर एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने दिया बयान, बोलीं- 'खुलासा करने वाली महिलाएं...'
राधिका आप्टे (फाइल फोटो)
  • राधिका आप्टे ने दिया बयान
  • मीटू मूवमेंट का यूं किया सपोर्ट
  • बॉलीवुड में 'मीटू' मूवमेंट से हड़कंप
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने 'मीटू' मूवमेंट के तहत यौन उत्पीड़न की घटनाओं का खुलासा करने वाली महिलाओं के प्रति समर्थन जताया है. एक इवेंट में पहुंचीं राधिका आप्टे मीडिया से बात करते हुए कहा कि फिल्म उद्योग किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के मामलों से निपटने के लिए समानता की प्रणाली के साथ आगे आएगा. राधिका डेनियल वेलिंगटन की ब्रांड एंबेसेडर हैं. राधिका देश की बड़ी सेलिब्रिटी प्रबंधन एजेंसियों में से एक क्वान एंटरटेनमेंट के साथ जुड़ी रही हैं जिनके संस्थापक पर चार महिलाओं ने यौन संबंध बनाने की मांग करने का आरोप लगाया है.

खेसारी लाल यादव की फिल्म 'दुल्हिन गंगा पार के' यूट्यूब पर हुई हिट, 1 लाख से ज्यादा बार देखा गया Video

यह पूछे जाने पर कि क्या इन आरोपों के बाद वह इस एजेंसी से अलग होंगी? इस पर राधिका ने कहा, "मैं उनके निकट संपर्क में हूं. क्वान से जुड़े लोगों ने मेरी मदद की है और मेरे साथ उनका बहुत अच्छा रिश्ता है. वे आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं क्योंकि हम सभी मी टू का समर्थन करते हैं."

भोजपुरी एक्ट्रेस ने उड़ाई खुद की खिल्ली, कह दी ऐसी बात अर्थ का हो गया अनर्थ... देखें Video

यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच विदेश राज्य मंत्री एम.जे अकबर द्वारा इस्तीफा दिए जाने से जुड़े एक सवाल पर राधिका ने कहा, "बहुत सारे लोग हैं जो बहुत सी चीजों में संलिप्त रहे हैं जिनका खुलासा होना बाकी है इसलिए हम ऐसी स्थिति में हर शख्स के मामले पर टिप्पणी नहीं कर सकते." 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

(इनपुट आईएएनएस से)

अगर आप एनडीटीवी से जुड़ी कोई भी सूचना साझा करना चाहते हैं तो कृपया इस पते पर ई-मेल करें-worksecure@ndtv.com
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Radhika Apte, Bollywood Actress, Metoo Movement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com