विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2020

बच्चे के साथ चल रही थी महिला तभी पीछे से आई बिल्ली और किया ऐसा स्टंट, 40 लाख बार देखा गया Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) ने हाल ही में बिल्ली का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा.

Also Read in
बच्चे के साथ चल रही थी महिला तभी पीछे से आई बिल्ली और किया ऐसा स्टंट, 40 लाख बार देखा गया Video
गौहर खान (Gauahar Khan) ने शेयर किया बिल्ली के स्टंट का वीडियो
  • बच्चे के साथ चल रही थी महिला तभी बिल्ली ने किया धमाकेदार स्टंट
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान ने शेयर किया वीडियो
  • 40 लाख बार देखा गया है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आ रही हैं. अपने ट्वीट्स को लेकर एक्ट्रेस हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. लेकिन हाल ही में गौहर खान ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर किसी को भी हंसी तो आएगी ही, साथ ही लोग हैरान भी हो जाएंगे. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए खुद एक्ट्रेस गौहर खान भी अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाईं. गौहर खान द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, साथ ही लोग इसपर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं. 

'मलंग' के टाइटल ट्रैक में दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर की जोरदार केमिस्ट्री, भारती सिंह कनेक्शन भी है मौजूद

गौहर खान (Gauahar Khan) द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो में एक बच्चे के साथ महिला चल रही होती है. तभी उनके पीछे से बिल्ली आती है और अचानक बिल्ली एक धमाकेदार कलाबाजी मारती है. वीडियो में बिल्ली का अलग ही अंदाज देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. गौहर खान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "OMG!! केवल बिल्लियों के मालिक ही इस चीज को समझ सकते हैं." बिल्ली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. 

फिल्म 'लव आज कल' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, तो बॉलीवुड एक्टर ने कर दिया चौंकाने वाला खुलासा...

बता दें कि गौहर खान (Gauahar Khan) समसामयिक मुद्दों पर अक्सर बेबाकी से अपनी राय पेश करती हैं. इन दिनों वह लगातार टीवी के धमाकेदार शो बिग बॉस 13 को लेकर भी खूब एक्टिव नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं, वह बिग बॉस में होने वाली हर एक्टिविटी पर जमकर ट्वीट करती हैं. बता दें कि एक्ट्रेस ने बिग बॉस 7 के जरिए खूब पहचान बनाई थी, साथ ही वह इस शो की विनर भी रह चुकी हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cat Stunt, Gauahar Khan, Bollywood Actress Gauahar Khan, Cat Stunt Viral On Internet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com