- शाहरुख खान ने बॉलीवुड में 27 साल पूरे होने पर वीडियो किया पोस्ट
- बाइक पर स्टंट करते दिखे शाहरुख खान
- शाहरुख खान ने फिल्म 'दीवाना' से किया था डेब्यू
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को फिल्म इंडस्ट्री में 27 साल पूरे हो चुके हैं. इन 27 साल में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपनी जिंदगी के कई यादगार किरदार निभाए हैं. जिससे आज उनके देश के साथ-साथ विदेशों में भी भारी संख्या में फैन्स हैं. फिल्म इंडस्ट्री में अपने 27 साल पूरे होने पर एक्टर शाहरुख खान ने एक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. 1992 में आई फिल्म 'दीवाना' (Deewana) से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपनी फिल्म 'दीवाना' के ही गाने पर स्टंट करते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है. शाहरुख के इस वीडियो पर फैन्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और फिल्म इंडस्ट्री में 27 साल पूरे होने पर उन्हें बधाइयां दे रहे हैं.
अमिताभ बच्चन की पूरे दिन की है ये डाइट, जानकर रह जाएंगे हैरान
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, 'इन बेहतरीन 27 साल के लिए सबका शुक्रिया और बाइक्स के लिए शुक्रिया शरद.' वीडियो में शाहरुख बाइक पर स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं और साथ ही सभी फैन्स का शुक्रिया भी अदा कर रहे हैं. टेलीविजन से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को रोमांटिक हीरो के तौर पर पहचान मिली है. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे रोमांटिक किरदार निभाए हैं, जिनके फैन्स आज तक दीवाने हैं.
Bigg Boss: बिग बॉस का प्रोमो हुआ रिलीज, इस बार शामिल होंगे टीवी के यह चर्चित चेहरे- देखें वीडियो
बॉलीवुड को 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (Dil Wale Dulhania Le Jaenge) , 'माय नेम इज खान' (My Name Is Khan) जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'जीरो' रिलीज हुई थी. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतना कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी. इस फिल्म में शाहरुख के साथ-साथ कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी नजर आई थीं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं