विज्ञापन
This Article is From May 23, 2019

बॉलीवुड एक्टर ने राहुल गांधी की यूं की तारीफ, बोले- आपका समय अब दूर नहीं...

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में अपना हार स्वीकार कर ली है. कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने इस पर यूं रिएक्शन दिया है.

बॉलीवुड एक्टर ने राहुल गांधी की यूं की तारीफ, बोले- आपका समय अब दूर नहीं...
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की कमाल आर खान (KRK) ने यूं की तारीफ
  • राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • मानी अपनी पार्टी की हार
  • बॉलीवुड एक्टर का आया ट्वीट
नई दिल्ली:

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में अपना हार स्वीकार कर ली है. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपना मनोबल ऊंचा रखने के लिए कहा है. लोकसभा चुनाव रुझानों में बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 330 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना रखी है. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बहुत ही कम समय में सबका आभार जताकर और अपनी हार को स्वीकार किया. बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने राहुल गांधी पर ट्वीट किया है और उनकी खूब तारीफ भी की है. 

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने फिर किया ट्रोलर्स को बोल्ड, कहा- जाकर फैक्ट्स चेक करें...

इस बॉलीवुड एक्टर ने ट्वीट कर विपक्ष को दी सलाह, बोले- मोदी से नफरत करने में...

लोकसभा चुनाव 2019 के आए रुझानों को देखते हुए राहुल गांधी ने अपनी पार्टी की हार मान ली है. इस पर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने ट्वीट किया हैः 'जब दो लोग मुकाबला करते हैं, तो एक जीतता है और दूसरा हारता है. यह वाकई शानदार है राहुर गांधी कि आपने अपनी हार को बहुत ही सम्मान के साथ स्वीकार किया. आप अपने समय का इंतजार करे, जो बहुत ज्यादा दूर नहीं है. आपको ढेर सारी शुभकामनाएं.' इस तरह कमाल आर खान ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की तारीफ भी की है. 

बॉलीवुड एक्टर की हुई हार तो किया ट्वीट, बोले- मेरे गाल पर करारा तमाचा...

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election Results 2019) के तहत देश भर में 542 संसदीय सीटों के लिए डाले गए मतों की गिनती जारी है. पहली बार ईवीएम गणना के साथ मतदाता सत्यापित पेपर ऑडिट पर्चियों (वीवीपैट) का मिलान किए जाने के कारण, देर शाम तक परिणाम आने की संभावना है.  इस बार 542 सीटों पर 8,000 से अधिक प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. सात चरणों में हुए मतदान में 90.99 करोड़ मतदाताओं में से करीब 67.11 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kamaal R Khan, Rahul Gandhi, Verdict 2019, Election Results 2019, Results 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com