विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2019

शाहरुख खान के जन्मदिन पर बॉलीवुड एक्टर ने किया ट्वीट, कहा- 'डर' और 'बाजीगर' से फैन था और अब...

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के जन्मदिन पर बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान ने ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

शाहरुख खान के जन्मदिन पर बॉलीवुड एक्टर ने किया ट्वीट, कहा- 'डर' और 'बाजीगर' से फैन था और अब...
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के जन्मदिन पर बॉलीवुड एक्टर ने किया ट्वीट
  • शाहरुख खान के जन्मदिन पर बॉलीवुड एक्टर ने किया ट्वीट
  • एक्टर ने कहा कि 'डर' और 'बाजीगर' से ही फैन था..
  • शाहरुख खान के लिए बॉलीवुड एक्टर का ट्वीट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं. किंग खान के जन्मदिन पर उन्हें चारों तरफ से ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं. यहां तक कि शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनके बंगले मन्नत के बाहर फैंस की भीड़ इकट्ठी हो गई थी. लेकिन हाल ही में बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने शाहरुख के जन्मदिन पर ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस ट्वीट में कमाल आर खान ने बताया कि वह शाहरुख खान की डर और बाजीगर फिल्म देखकर ही उनके बहुत बड़े फैन बन गए थे.

शाहरुख खान को देख बेकाबू हुए फैन्स, 'मन्नत' के बाहर लगी भारी भीड़,Video हुआ Viral

कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को अपने ट्वीट के जरिए जन्मदिन की खूब सारी बधाई दी. किंग खान के लिए किये ट्वीट में केआरके ने लिखा, "भाईजान शाहरुख खान, मैं 'डर' और 'बाजीगर' से ही आपका बहुत बड़ा फैन हूं और आज भी मैं आपको दिल से बहुत प्यार करता हूं. आपको जन्मदिन की बहुत सारी बधाई. आपकी अगली फिल्म के लिए भी आपको ढेर सारी शुभकामनाएं." इसके अलावा कमाल आर खान ने शाहरुख के जन्मदिन पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें केआरके के बच्चे शाहरुख खान के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए भी कमाल आर खान ने अपने बच्चों की तरफ से शाहरुख खान को  बधाई दी है. 

अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4' ने मचाया तहलका, कमा डाले इतने करोड़

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का जन्मदिन हो और फैंस उन्हें बधाई न दें ऐसा होना तो मुश्किल है. किंग खान के स्टारडम और उनके प्यार करने वालों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्विटर पर हैप्पी बर्थडे शाहरुख खान नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो किंग खान आखिरी बार जीरो में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आए थे. आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाने में नाकाम रही थी. लेकिन आज भी फैंस को शाहरुख की अगली फिल्म का इंतजार है. 

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

लेखक के बारे में
img
आशना मलिक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Birthday Special, Shah Rukh Khan Birthday Wishes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com