विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2019

पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने जड़ा अर्द्धशतक, तो बॉलीवुड एक्टर ने कर डाला धमाकेदार Tweet

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने पाकिस्तान के खिलाफ जड़ अर्द्धशतक को बॉलीवुड एक्टर ने धमाकेदार ट्वीट किया है.

पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने जड़ा अर्द्धशतक, तो बॉलीवुड एक्टर ने कर डाला धमाकेदार Tweet
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का फैन हुआ बॉलीवुड एक्टर
  • भारत और पाकिस्तान में जबरदस्त मुकाबला
  • रोहित शर्मा ने जड़ा अर्द्शतक
  • बॉलीवुड एक्टर का ट्वीट वायरल
नई दिल्ली:

भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच मैनचेस्टर में जबरदस्त मुकाबला चल रहा है. इस मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और केएल राहुल (KL Rahul) ओपनिंग करने उतरे हैं. अभी तक दोनों बल्लेबाज शानदार तरीक से बल्लेबाजी कर रहे हैं. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मैच में अपना अर्द्धशतक भी जड़ दिया है. रोहित शर्मा और केएल राहुल के बीच शतकीय साझेदारी भी हो चुकी है. अब बॉलीवुड सुपरस्टार अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की पारी को देख अपना रिएक्शन दिया है. अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) ने अपने अंदाज में रोहित शर्मा की तारीफ की है.

Bharat Box Office Collection Day 11: सलमान खान की फिल्म ने 11वें दिन भी जमकर मचाया धमाल, कमाए इतने करोड़

अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) ने लिखा: "बहुत सुंदर रोहित शर्मा. क्या बेहतरीन पारी है अभी तक. बहुत-बहुत बधाई आपके स्पेशल अर्द्धशतक के लिए." अर्जुन रामपाल ने इस तरह भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) मैच पर प्रतिक्रिया दी और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की तारीफ की है.

सनी देओल अपने क्षेत्र में ले रहे थे विकास कार्यों का जायजा, तभी पिता धर्मेंद्र ने कर दिया यह कमेंट, Tweet वायरल

बता दें कि शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की गैरमौजूदगी में  रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ केएल राहुल (KL Rahul) ओपनिंग करने उतरे हैं. दोनों ही बल्लेबाजों ने भारतीय टीम को सॉलिड शुरुआत दी है. बता दें कि पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर भारतीय टीम (Indian Team) को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arjun Rampal, Arjun Rampal Twitter Reaction, Rohit Sharma, Rohit Sharma Fifty, India Vs Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com