विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2024

Bol Bam Song: सावन के महीने में बोल बम की गूंज, शिव कुमार और आद्यशक्ति का नया गाना रिलीज

Bol Bam Song: सावन का महीना शुरू हो चुका है. बोल बम की गूंज हर ओर सुनाई देने लगी है. शिव कुमार आद्यशक्ति का नया बोल बम सॉन्ग हाथे ओम लिखवइले बड़ रिलीज हो गया है.

Bol Bam Song: सावन के महीने में बोल बम की गूंज, शिव कुमार और आद्यशक्ति का नया गाना रिलीज
Bol Bam Song: नया भोजपुरी बोल बम गाना रिलीज हो गया है
नई दिल्ली:

Bol Bam Song: सावन का महीना शुरू हो चुका है. बोल बम की गूंज हर ओर सुनाई देने लगी है. अब कांवड़ यात्रा भी शुरू होने जा रही है. ऐसे में पूरा माहौल भक्तिमय होता नजर आ रहा है. सावन के महीने में भोजपुरी के सिंगर और एक्टर शिव भजन लेकर आते हैं और भक्तों के दिलों को जीतते हैं. भोलेनाथ के भक्तों के लिए इस सावन का महीना और भी विशेष बन गया है, ऐसे में शिव कुमार बिक्कू और आद्यशक्ति का सावन स्पेशल भक्तिमय गाना 'हाथे ओम लिखवइले बड़' रिलीज हो गया है. गाना 'हाथे ओम लिखवइले बड़' शिव भक्ति से भरपूर है और इसमें शिव कुमार बिक्कू और आद्यशक्ति की मधुर आवाजें सुनने को मिलती हैं.

शिव कुमार बिक्कू और आद्यशक्ति ने कहा कि यह गाना सावन के महीने में भगवान शिव के प्रति उनकी भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक है और वे आशा करते हैं कि यह गाना सभी भक्तों के दिलों में विशेष स्थान बनाएगा. हाथे ओम लिखवइले बड़ एक ऐसा भक्तिमय गाना है जो इस सावन के पावन माह में सभी शिव भक्तों के लिए एक विशेष भेंट है. इसे सुनकर भक्तों को शिव भक्ति का आनंद मिलेगा और उनका मन श्रद्धा से भर जाएगा. 

बोल बम गाना

गाना शिव कुमार बिक्कू के ऑफिशल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है. इस गाने को शिव कुमार बिक्कू और आद्यशक्ति ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है. गीतकार मुकेश मिश्रा हैं और संगीतकार रवि राज देवा हैं, कम्पोजर कमलेश यादव हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bol Bam Song, New Bol Bam Song 2024, Bhojpuri Bol Bam Song, Shiv Kumar Bikku, Adhyashakti Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com