विज्ञापन

Bol Bam Song: कांवड़ यात्रा में बोल बम की गूंज के बीच आया 'सरकार के आदेश बा' सावन गीत, इसे सुनकर सावन के महीने में शिव भक्त करेंगे जमकर शोर

Sawan Geet: सावन का पहला सोमवार निकल चुका है और कांवड़ यात्रा अपने उफान पर है. इस बीच भोजपुरी से नया बोल बम सॉन्ग 'सरकार के आदेश बा' रिलीज हुआ है.

Bol Bam Song: कांवड़ यात्रा में बोल बम की गूंज के बीच आया 'सरकार के आदेश बा' सावन गीत, इसे सुनकर सावन के महीने में शिव भक्त करेंगे जमकर शोर
Kawad Yatra Song 2026: कांवड़ यात्रा शुरू, सावन में आया नया बोल बम गीत
YouTube
नई दिल्ली:

New Bol Bam Song: सावन के पावन महीने में हर साल की तरह इस साल भी देश भर से लाखों श्रद्धालु देवघर, काशी विश्वनाथ, हरिद्वार सहित बहुत से शिवालयों पर जल चढ़ाने के लिए कांवड़ अपनी यात्रा पर निकल चुके हैं. इस शुभ मौके पर शहर, गांव, गलियां, चौराहे हर जगह भक्ति भाव देखने को मिल रहा है. ऐसे समय पर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने शिव भक्तों और कांवड़ियों के लिए बोलबम गीत 'सरकार के आदेश बा' रिलीज किया है. जिसे प्रतिभा राज ने गाया है और इसमें एक्ट्रेस दामिनी यादव नजर आ रही हैं.

सिंगर प्रतिभा राज की सुरीली आवाज में गाया हुआ यह बोलबम गीत (Bol Bam New Song) लोगों के बीच भक्ति रस बिखेरने के साथ-साथ हर शिवभक्त को झूमने पर मजबूर कर रहा है.

इस गीत के वीडियो में अभिनेत्री दामिनी यादव और अभिनेता और गायक रोहित वर्मा की शानदार अदाकारी एवं केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. इस​गीत का वीडियो पूरी तरह से सावन के माहौल को ध्यान में रखकर फिल्माया गया है. हरे-भरे बैकड्रॉप, गेरुआ वस्त्र पहने कांवड़िये, भगवान शिव की आरती और जलाभिषेक के दृश्य दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. 

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत बोलबम गीत 'सरकार के आदेश बा' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं. इस गाने को गीतकार सोनू सरगम ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू रावत ने मधुर संगीत दिया है. रत्नकर कुमार ने कहा कि 'सावन का महीना भगवान भोलेनाथ के भक्तों और हम सबके लिए बेहद खास होता है. हमारी कोशिश रहती है कि हम हर त्योहार और सावन के अवसर पर दर्शकों को ऐसे भक्तिगीत दें जो उन्हें सीधा ईश्वर की भक्ति से जोड़ सकें. हमें पूरा विश्वास है कि इस बोलबम गीत हर किसी का भरपूर प्यार आशीर्वाद मिलेगा.'

एक्ट्रेस दामिनी यादव ने कहा कि 'इस बोलबम गीत में धार्मिक भावना, कांवड़ यात्रा के उत्साह और भगवान शिव की भक्ति को बड़े ही सुंदर और आधुनिक अंदाज में दिखाया गया है. इतना प्यारा बोलबम गीत बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक्यू.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bol Bam Song, Sawan Geet, New Bol Bam Song, Entertainment, Bhojpuri Cinema
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com