विज्ञापन

बॉबी देओल ने पहली बार बहनों की शादी को लेकर की बात, बोले- मुझे हमेशा डर सताता था कि ससुराल वाले कैसे होंगे

बॉबी देओल बहुत जल्द बंदर नाम से एक फिल्म में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान बातचीत में बॉबी ने अपने पर्सनल डर को लकेर भी बात की.

बॉबी देओल ने पहली बार बहनों की शादी को लेकर की बात, बोले- मुझे हमेशा डर सताता था कि ससुराल वाले कैसे होंगे
बॉबी देओल ने पहली बार बहनों को लेकर की बात
Social Media
नई दिल्ली:

बॉबी देओल स्टारर 'बंदर' जो कि अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी है, वाकई में दर्शकों के बीच पॉपुलर है और मचअवेटेड फिल्मों में से एक है. मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है जो दर्शकों को सरप्राइजेस, दमदार डायलॉग्स, शानदार परफॉर्मेंसेज और सटल ह्यूमर से भरी इसकी दुनिया में और गहराई से ले जाता है. कहानी कहने के तरीके और एंटरटेनमेंट के मामले में यह फिल्म काफी दिलचस्प और अनोखी नजर आ रही है. फिल्म को लेकर बढ़ते इस क्रेज के बीच, बॉबी देओल ने अपने किरदार और उससे जुड़ाव को लेकर अपने विचार शेयर किए.

फिल्म 'बंदर' में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए बॉबी देओल ने कहा, "मैं एक ऐसे माहौल में बड़ा हुआ हूं जहां मैंने खुद को देखा है, मेरी बहने हैं और मैं हमेशा बहुत ज्यादा फिक्रमंद रहता था. उनकी शादी होगी, वे किस घर में जाएंगी, उनके साथ कैसा बर्ताव होगा, उनके इन-लॉज (ससुराल वाले) कैसे होंगे, इस बात का डर लगता है. हम एक बहुत ही पुरुष-प्रधान दुनिया में पले-बढ़े हैं जहां पुरुष हमेशा हावी रहे हैं और खुशकिस्मती से मेरी इतनी सारी बहने हैं कि वह डर हमेशा बना रहता है और इस किरदार को निभाते हुए भी मैं उस डर को खुद से अलग नहीं कर पा रहा हूं."

मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी 'बंदर' इस एक्टर को एक बिल्कुल नए और चौंकाने वाले अंदाज में पेश करती है. वे समीर मेहरा की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक ढलता हुआ पॉप स्टार और एक परेशान क्रिएटिव शख्स है, जो यौन शोषण के चौंकाने वाले आरोपों के बाद खुद को बर्बादी की राह पर पाता है. यह दमदार क्राइम थ्रिलर एक हाई-स्टेक्स कोर्टरूम ड्रामा और मीडिया ट्रायल को दिखाती है, जहां उनका किरदार एक खामियों से भरे सिस्टम के बीच खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिश करता है.

यह भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज ने भक्तों से मुलाकात की बंद तो सेहत को लेकर उड़ने लगी अफवाह, एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने दी अपडेट

'बंदर' को सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखा है जो 'पाताल लोक', 'कोहरा' और 'उड़ता पंजाब' जैसी सराही गई कहानियों के पीछे की मशहूर जोड़ी हैं. अनुराग कश्यप द्वारा डायरेक्ट, निखिल द्विवेदी के 'सैफरन मैजिकवर्क्स' द्वारा प्रोड्यूस और 'जी स्टूडियोज' के सपोर्ट से बनी फिल्म 'बंदर' 5 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: तनीषा मुखर्जी के विंटेज घर को देख चौंकी फराह खान, देखें कैसा है ये आलीशान बंगला जिस पर काजोल ने लगाया है पैसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bandar, Bobby Deol, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com