आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज, आध्यात्मिक मार्गदर्शन के लिए जाने जाते हैं. सोशल मीडिया से लेकर उनके आश्रम तक उनके चाहने वालों की भीड़ है. कुछ समय से उन्हें अपनी किडनी से जुड़ी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. जब प्रेमानंद महाराज ने अपनी रोजाना वाली पदयात्रा और भक्तों से मुलाकातें बंद कर दीं तो सोशल मीडिया पर उनके मौजूदा स्वास्थ्य को लेकर अफवाहें फैलने लगीं. एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने अब प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर चल रही अफवाहों पर ब्रेक लगाते हुए बताया है कि उनकी तबीयत ठीक है.
प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य के बारे में ईशा ने क्या कहा?
शनिवार (30 मई) को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ईशा गुप्ता ने लिखा, "राधे-राधे. एक छोटा सा अपडेट! प्रेमानंद जी बिल्कुल ठीक हैं और एकांत में आराम कर रहे हैं. कृपया झूठी और नकारात्मक खबरें फैलाना बंद करें! उनके सभी रोजाना के भक्तों से कहना चाहूंगी कि आप अपनी रोजाना की साधना जारी रखें और आइए हम सब मिलकर सभी के लिए प्रार्थना करें! राधे-राधे."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

पिछले साल यूट्यूबर एल्विश यादव के शेयर किए गए एक वीडियो में, प्रेमानंद जी ने कहा था, "अब सेहत कैसे ठीक होगी, दोनों किडनी फेल हैं." प्रेमानंद जी के हाल के वीडियो में भी, उनका चेहरा साफ तौर पर सूजा हुआ और लाल दिखाई देता है, जिससे पता चलता है कि उनकी किडनी की बीमारी का उनके स्वास्थ्य पर कितना बुरा असर पड़ा है.
खबरों के मुताबिक प्रेमानंद महाराज 'पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज' (PKD) नाम की एक आनुवंशिक बीमारी से पीड़ित हैं. नेशनल किडनी फाउंडेशन के मुताबिक इस बीमारी के कारण किडनी में लिक्विड से भरी गांठें (cysts) बनने लगती हैं. जब बहुत ज्यादा गांठें बन जाती हैं या उनका आकार बहुत बड़ा हो जाता है, तो किडनी को नुकसान पहुंच सकता है. समय के साथ, ये गांठें पूरी किडनी को घेर सकती हैं, जिससे उसके काम करने की क्षमता प्रभावित होती है और आखिर में किडनी फेल हो जाती है.
यह भी पढ़ें: तनीषा मुखर्जी के विंटेज घर को देख चौंकी फराह खान, देखें कैसा है ये आलीशान बंगला जिस पर काजोल ने लगाया है पैसा
पिछले साल अक्टूबर में, आध्यात्मिक गुरु और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आखिरकार प्रेमानंद जी महाराज के स्वास्थ्य को लेकर फैल रही अफवाहों पर विराम लगा दिया था. मीडिया से बात करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही थीं, लेकिन अब उनकी तबीयत ठीक है. मैं उन्हें पदयात्रा का निमंत्रण देने गया था. उन्होंने हमारा निमंत्रण स्वीकार किया और हम पर अपना भरपूर स्नेह बरसाया."
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के फैन हुए अमिताभ बच्चन, बोले- हम इस उम्र में ठीक से गुल्ली डंडा भी नहीं खेल पा रहे थे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं