विज्ञापन

बॉबी देओल को लगा 'नई पीढ़ी मुझे भूल गई', तभी सलमान खान की फ्लॉप फिल्म ने धर्मेंद्र के बेटे को बनाया सुपरहिट

एक समय ऐसा था जब बॉबी देओल पर्दे से ऐसे गायब हुए थे कि उन्हें खुद लगने लगा था कि नई पीढ़ी उन्हें भूल चुकी है. तभी बॉबी देओल के करियर को सलमान खान की फ्लॉप फिल्म बिल्कुल बदल डाला.

बॉबी देओल को लगा 'नई पीढ़ी मुझे भूल गई', तभी सलमान खान की फ्लॉप फिल्म ने धर्मेंद्र के बेटे को बनाया सुपरहिट
बॉबी देओल ने माना, 'रेस 3' से पहले लगता था युवा पीढ़ी मुझे भूल गई है

बॉबी देओल एक बार से बॉलीवुड के चर्चित कलाकारों में से एक बन गए हैं. बीते कुछ सालों में उन्होंने बैक टू बैक कई फिल्में दी हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई भी की है. लेकिन एक समय ऐसा था जब बॉबी देओल पर्दे से ऐसे गायब हुए थे कि उन्हें खुद लगने लगा था कि नई पीढ़ी उन्हें भूल चुकी है. तभी बॉबी देओल के करियर को सलमान खान की फ्लॉप फिल्म बिल्कुल बदल डाला. दरअसल बॉबी देओल ने हाल ही में खुलकर बताया कि साल 2018 की फिल्म रेस 3 से पहले उन्हें लगा था कि नई पीढ़ी उन्हें भूल चुकी है. 

कैसे मिली रेस 3

सलमान खान की इस फिल्म ने उनके करियर को नई दिशा दी. शेखर सुमन के शो 'शेखर टुनाइट' में बॉबी देओल (Bobby Deol) ने अपनी बात शेयर किया. उन्होंने बताया कि सलमान खान ने खुद उन्हें फोन करके फिल्म में काम करने का ऑफर दिया. बॉबी ने कहा, "सलमान बहुत प्यारे हैं. कई साल बाद उन्होंने मुझे फोन किया और मजाक में पूछा, 'शर्ट उतारेगा मामू?' मैंने तुरंत कहा कि मैं कुछ भी करने को तैयार हूं. फिर उन्होंने कहानी सुनाई और इस तरह मैं रेस 3 का हिस्सा बन गया." बॉबी ने आगे कहा कि रेस 3 बड़ी फिल्म थी और इसमें सलमान खान जैसे सुपरस्टार के साथ काम करने का मौका मिला. 

इसलिए फिल्म में किया काम

उन्होंने माना, "लाखों लोग सलमान खान की फिल्म देखने जाते हैं. उस समय युवा पीढ़ी मुझे भूल गई थी. मुझे लगा कि अगर मैं इस फिल्म में आ गया तो लोग पहचानेंगे कि बॉबी देओल नाम का एक अभिनेता भी है." रेस 3 में सलमान खान के अलावा अनिल कपूर, जैकलीन फर्नांडीज, डेजी शाह और साकिब सलीम भी मुख्य भूमिकाओं में थे. फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी.

आश्रम से चमकी किस्मत

इस फिल्म के बाद बॉबी देओल का करियर एक बार फिर पटरी पर आ गया. उन्होंने वेब सीरीज आश्रम में मुख्य भूमिका निभाई, जिसे दर्शकों और समीक्षकों का खूब प्यार मिला. इसके बाद एनिमल फिल्म में खलनायक के रोल ने उन्हें फिर से सुर्खियों में ला दिया. इस छोटे से लेकिन प्रभावशाली रोल के बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ी.

अभी बॉबी देओल कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं. उन्होंने वेब सीरीज द बास्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड और फिल्म हरि हरा वीरा मल्लू में काम किया है. अब वे अनुराग कश्यप की आने वाली फिल्म बंदर में नजर आने वाले हैं. बॉबी देओल का यह सफर दिखाता है कि सही मौके और मेहनत से करियर में वापसी हमेशा संभव होती है. रेस 3 ने न सिर्फ उन्हें नई पीढ़ी से जोड़ा बल्कि उनके आगे के सफर की नींव भी रखी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bobby Deol, Bobby Deol Race 3, Salman Khan, Film Race 3, Race 3
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com