अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी थी. अमिताभ बच्चन के साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. फिलहाल अमिताभ बच्चन का मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं. वहीं अब ये खबरें आ रही हैं, कि बच्चन परिवार में केवल अमिताभ और अभिषेक ही कोरोना (Coronavirus) से संक्रमित हैं और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) और जया बच्चन (Jaya Bachchan) की कोरोना रिपोर्ट आज सामने आने वाली है. इसी बीच बीएमसी (BMC) कर्मचारी उनके मुंबई स्थित बंगले 'जलसा' को सैनिटाइज करके के लिए पहुंच गए है.
Maharashtra: Brihanmumbai Municipal Corporation officials put a banner outside 'Jalsa', the residence of actor Amitabh Bachchan in Mumbai, to define it as a containment zone.
— ANI (@ANI) July 12, 2020
Actor Amitabh Bachchan & son Abhishek Bachchan tested #COVID19 positive & both admitted to a hospital. pic.twitter.com/2xHxsmbjwQ
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बीएमसी (BMC) के संबंध में समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी है. बता दें कि इससे पहले अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर बताया, 'मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं. अस्पताल में भर्ती हुआ हूं. अस्पताल वाले अधिकारियों को जानकारी दे रहे हैं. परिवार और स्टाफ के सदस्यों का टेस्ट किया गया है जिसके रिपोर्ट का इंतजार है. जो भी लोग पिछले 10 दिन में मेरे संपर्क में आए हैं उनसे निवेदन है कि वो अपना टेस्ट करा लें.'
Maharashtra: Sanitisation workers of the Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) arrive at 'Jalsa', the residence of actor Amitabh Bachchan in Mumbai.
— ANI (@ANI) July 12, 2020
Actor Amitabh Bachchan and son Abhishek Bachchan tested #COVID19 positive and both have been admitted to a hospital. pic.twitter.com/X3KZ3nziwI
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (Rajesh Tope) ने बताया है कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ठीक हैं और वो एसिम्टोमेटिक हैं. एसिम्टोमेटिक वैसे मरीज होते हैं जिनमें पहले से बीमारी के कोई भी लक्षण नजर नहीं आते या फिर बेहद हल्के लक्षण नजर आते हैं. अमिताभ बच्चन मुंबई में रहते हैं जो इस जानलेवा कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल है. मुंबई में अब तक 91745 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 5,244 लागों की मौत इस वायरस के चले हुई है. अमिताभ बच्चन के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिलते ही सिनेमा और राजनीतिक जगत से उनकी कुशलता के लिए संदेशों की बाढ़ आ गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं