बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को आखिरकार बीएमसी ने नोटिस जारी कर रैंप तोड़ने के आदेश जारी कर ही दिए।
बीएमसी ने शाहरुख को नोटिस देकर कहा है कि वह अपने बंगले 'मन्नत' के बगल वाला रैंप सात दिनों के भीतर तोड़ दें, वरना इसके बाद बीएमसी की ओर से उसे तोड़ दिया जाएगा।
दरअसल, 29 जनवरी को बीजेपी सांसद पूनम महाजन ने बीएमसी को चिट्ठी लिखकर इस रैंप को जल्द से जल्द तोड़ने की मांग की थी, क्योंकि उस इलाके के रहने वाले बार-बार इसे लेकर शाहरुख के खिलाफ शिकायत कर रहे थे।
शाहरुख ने बांद्रा स्थित बैंड स्टैंड पर अपने बंगले 'मन्नत' के बगल से माउंट मेरी चर्च की तरफ जाने वाली सड़क पर एक रैंप बनाया है, जिससे आधी सड़क घिर गई गई थी। यह रैंप गैर-कानूनी है, क्योंकि जनता के इस्तेमाल के लिए बनी सड़क पर शाहरुख ने रैंप बनवाया, जिससे आने-जाने वालों को तकलीफ होती थी।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यह रैंप पूरी तरह से शाहरुख के इस्तेमाल में था, जहां उनकी वैनिटी वैन खड़ी होती थी। शाहरुख के इस रैंप के खिलाफ पिछले दो सालों से वहां के लोग आवाजें उठा रहे थे, मगर बीजेपी की सांसद पूनम महाजन ने इसके खिलाफ एक्शन लिया।
बीएमसी के नोटिस पर शाहरुख खान की तरफ से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है और न ही नोटिस मिलने की पुष्टि की गई है। मगर बीएमसी के एडिशनल कमिशनर संजय देशमुख ने इस नोटिस की खबर की पुष्टि करते हुए कहा, हमने शाहरुख खान को नोटिस जारी किया है, लेकिन कोई भी एक्शन सात दिनों बाद ही लिया जाएगा। अगर सात दिनों में शाहरुख ने रैंप नहीं तोड़ा, तब बीएमसी द्वारा उसे तोड़ा जाएगा और तोड़ने में होने वाला खर्च भी शाहरुख से वसूला जाएगा।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं