विज्ञापन

100 लड़कियों में से चुनी गई थी ये हीरोइन, रोल के लिए बढ़ाया 15 किलो वजन, 11 साल बाद पहचानना होगा मुश्किल

Bhumi Pednekar Weight Loss after dum laga ke haisha : 2015 में आई दम लगा के हईशा के लिए भूमि पेडनेकर ने 15 किलो वजन बढ़ाया था. जबकि अब वह 11 साल बाद बिल्कुल फिट हो चुकी हैं. 

100 लड़कियों में से चुनी गई थी ये हीरोइन, रोल के लिए बढ़ाया 15 किलो वजन, 11 साल बाद पहचानना होगा मुश्किल
भूमि पेडनेकर ने 15 किलो बढ़ाया था वजन
नई दिल्ली:

वजन घटाना या बढ़ाना काफी मुश्किल होता है. लेकिन आपने देखा होगा कि एक्टर्स फिल्मों के लिए ऐसा कर लेते हैं,जिसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. इन्हीं में से एक हैं एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर, जिन्होंने अपनी फिल्म दम लगा के हईशा के लिए 11 साल पहले 15 किलो वजन बढ़ाया था. जबकि उनकी यह डेब्यू फिल्म थी. वहीं कहानी को देखते हुए उनका वजन 100 किलो रखा गया था. हालांकि इसके कुछ महीनों बाद ही उन्होंने वजन घटाकर फैंस को चौंका दिया और एक आइडल साबित हुईं. इसकी खूब चर्चा भी हुई.

11 साल पहले रिलीज हुई थी दम लगा के हईशा 

Latest and Breaking News on NDTV

11 साल पहले पर्दे पर आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'दम लगा के हईशा'  रिलीज हुई थी, जिसकी शूटिंग हरिद्वार के छोटे से घर से हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर देशभर का प्यार फिल्म को मिला और 14 करोड़ के बजट में 113.85 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने फैंस का दिल जीत लिया. इसके सीन और गानों ने दर्शकों को हंसाया और रुलाया भी. 

ये भी पढ़ें- विजय की टूटेगी 27 साल की शादी? एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप, जानें एक्टर का कितना है नेटवर्थ

भूमि पेडनेकर ने बढ़ाया 15 किलो वजन

Latest and Breaking News on NDTV

'दम लगा के हईशा' भूमि पेडनेकर की डेब्यू फिल्म थी, जिसके लिए एक्ट्रेस ने 15 किलो वजन बढ़ाया था क्योंकि इस फिल्म के दौरान एक्ट्रेस को 100 किलो वजन रखना था. यह पहली बार हिंदी सिनेमा की स्क्रीन पर बतौर लीड इतनी मोटी एक्ट्रेस को लाया गया था. हालांकि यह फिल्म का कॉन्सेप्ट था. लेकिन रिलीज के बाद भूमि पेडनेकर ने 35 किलो वजन कम करके फैंस को चौंका दिया था. 

100 लोगों में चुनी गई थीं भूमि पेडनेकर

Latest and Breaking News on NDTV

भूमि पेडनेकर की डेब्यू फिल्म मिलने की राह आसान नहीं थी क्योंकि उन्हें 5 या 10 नहीं बल्कि 100 लड़कियों के ऑडिशन के बाद मिला था. जबकि कहा जाता है कि स्क्रिप्ट 2007 में लिखी गई थी. लेकिन रिलीज होते होते फिल्म को 8 साल बीत गए. वहीं 40 दिनों में फिल्म की शूटिंग को पूरा किया गया था. 

ये भी पढ़ें- The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1: विवादों में फंसकर भी द केरल स्टोरी 2 ने पहले दिन अस्सी से भी ज्यादा की कमाई, वसूले इतने 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com