विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2020

भूमि पेडनेकर ने कर दिया इशारा, इस दशक में रहने वाला है कुछ इस तरह का 'मूड'- देखें Video

भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar ) ने भी समुद्र में मस्ती करते हुए नए साल का स्वागत किया. भूमि पेडनेकर के वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं जिनमें वह समुद्र किनारे क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं.

भूमि पेडनेकर ने कर दिया इशारा, इस दशक में रहने वाला है कुछ इस तरह का 'मूड'- देखें Video
New Year 2020: भूमि पेडनेकर का वीडियो हुआ वायरल
  • भूमि पेडनेकर का वीडियो हुआ वायरल
  • नए साल पर इस अंदाज में आईं नजर
  • कर दिया है इशारा, यूं रहेगा आने वाला दशक
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की अधिकतर हस्तियों ने समुद्र के किनारे समय गुजारकर साल 2020 (New Year 2020) में दस्तक दी. बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar ) ने भी समुद्र में मस्ती करते हुए नए साल का स्वागत किया. भूमि पेडनेकर के वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं जिनमें वह समुद्र किनारे क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं. भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने समुद्र की लहरों में खेलते हुए एक फोटो पोस्ट की है. भूमि पेडनेकर ने इसके साथ लिखा हैः 'इस दशक में रहने वाला है ऐसा मूड, हैप्पी गर्ल.' भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की सधी हुई अदाकारा हैं जिनकी हाल ही में 'पति पत्नी और वो' रिलीज हुई थी.

भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने इस फोटो के साथ ही अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है. इस वीडियो के साथ भूमि पेडनेकर ने लिखा है, 'जिंदगी सिर्फ खास पलों के बारे में हैं और पिछले दशक ने मुझे ढेरों मौके दिए हैं. कुछ ऐसे अनुभव दिए जिन्होंने मुझे मजबूत बनाया. यह कुछ लोगों को मुझसे दूर लेकर भी गया, उस खाई को कोई नहीं भर सकता है. लेकिन इसने मुझे अपने ख्वाबों का पीछा करने का मौका भी दिया. इसने मुझे आप लोग दिए, मेरा परिवार जो मुझ पर अपना प्यार लुटाता है. कुछ ऐसे लोग दिए जो मेरी जिंदगी में एंजल से कम नहीं हैं. मैं अपने ख्वाबों को जी रही हूं. आने वाला दशक और भी बेहतर होगा.'

भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) के लिए 2019 अच्छा साल रहा है. भूमि पेडनेकर 'बाला' फिल्म में भी नजर आ ई थीं. भूमि पेडनेकर की आने वाली फिल्मों की बात करें तो इनमें 'भूतः द हॉन्टेड शिप' और डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' जैसी फिल्मों में वह नजर आएंगी. वहीं, भूमि पेडनेकर फैन्स को नया साल विश करने का अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhumi Pednekar, New Year 2020, Bhumi Pednekar Beach Photo, Bhumi Pednekar Video, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com