विज्ञापन
This Article is From Apr 14, 2022

Bhool Bhulaiyaa 2 Teaser: 'भूल भुलैया का टीजर जारी पहले से ज्यादा डरावनी होगी फिल्म... 

भूल भुलैया का टीजर जारी किया गया है इस टीजर में देखा जा सकता है की हवेली की लाइट्स एक के बाद एक बंद होती दिखाई दे रही हैं. वहीं भूल भुलैया का पॉपुलर गाना आमी जे तोमार नए वर्जन में बजते सुनाई देता है.

Bhool Bhulaiyaa 2 Teaser: 'भूल भुलैया का टीजर जारी पहले से ज्यादा डरावनी होगी फिल्म... 
'भूल भुलैया' का टीजर जारी
नई दिल्ली:

फिल्मों के रिलीज होने का सिलसिला जारी हो चुका है बीते दिनों 83, सूर्यवंशी, अतरंगी रे, गंगुबाई काठियावाड़ी, कश्मीर फाइल्मस और आरआरआर रिलीज हो चुकी है जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया है. वहीं अब दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अपनी फिल्म भूल भुलैया लेकर आ रहे हैं. फिल्म का टीजर जारी हो चुका है. और इस फिल्म के टीजर को देखने के बाद फैंस  के लगातार कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं.

इस दिन होगी फिल्म रिलीज 
हाल ही में फिल्म भूल भुलैया का टीजर जारी किया गया है इस टीजर में देखा जा सकता है की हवेली की लाइट्स एक के बाद एक बंद होती दिखाई दे रही हैं. वहीं भूल भुलैया का पॉपुलर गाना आमी जे तोमार नए वर्जन में बजते सुनाई देता है. साथ ही किसी लड़की की चीखें सुनाई दे रही हैं. मालूम पड़ता है की फिल्म पहले पार्ट से थोड़ी डरावनी हो सकती है. बता दें की यह फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. 


भूल भुलैया का सीक्वल है फिल्म 
हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 2' 'भूल भुलैया'  फिल्म की सीक्वल है. पहले इस फिल्म में अक्षय कुमार थे और उनके साथ उनकी को-स्टार विद्या बालन थीं. जिन्होंने इस फिल्म में जान डाल दी थी. यह फिल्म 12 अक्टूबर साल 2007 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को देखने के बाद फैंस की सीक्वल फिल्म से भी वही उम्मीद है, सोर्स की माने को यह फिल्म पहले से डिफरेंट और मनोरंजक होगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhool Bhulaiyaa 2, Bhool Bhulaiyaa 2 Teaser Release, Bhool Bhulaiyaa 2 Release Date, Kartik Aaryan, Kartik Aaryan Movie, Kiara Aadvani, Kiara Advani Instagram, T Series, Tabbu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com