Bhojpuri star Pawan Singh dance: पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं. वह अपनी फिल्मों के साथ-साथ गानों को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में पवन सिंह ने बॉलीवुड फिल्म स्त्री 2 में आई नहीं गाना गाया है. जिसे इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है. अब पवन सिंह का सोशल मीडिया पर नया वीडियो वायरल हो रहा है. वह बॉलीवुड के एक एक्टर संग जमकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. खास बात यह है कि बॉलीवुड का यह एक्टर ना सलमान खान, ना ही शाहरुख और ना ही रणबीर कपूर.
पवन सिंह स्त्री 2 के एक्टर राजकुमार राव के साथ डांस करते हुए नजर आए हैं. सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों कलाकारों का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में पवन सिंह और राजकुमार राव फिल्म विक्की विद्या का वो वाला के एक गाने की रिहर्सल करते हुए दिखाई दे रहे हैं. दोनों वीडियो में जमकर ठुमके लगाए हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
खास बात यह है कि पवन सिंह लगातार दूसरी बार राजकुमार राव की फिल्म के लिए गाना गा रहे हैं. बात करें फिल्म विक्की विद्या का वो वाला की तो इस फिल्म में तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं. यह दोनों पहली बार एक साथ नजर आ रहे हैं. इसके अलावा मल्लिका शेरावत भी विक्की विद्या का वो वाला से पर्दे पर वापसी कर रही हैं. इस फिल्म में एक्टर विजय राज भी दिखाई देने वाले हैं. विक्की विद्या का वो वाला के ट्रेलर को खूब पसंद किया गया है, जो बीते दिनों रिलीज हुआ था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं