विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2024

Stree 2 Aayi Nai Song: स्त्री 2 के गाने 'आई नहीं' में लगा भोजपुरी छौंक, पवन सिंह की बॉलीवुड में हुई धमाकेदार एंट्री

Stree 2 Aayi Nai Song: भोजपुरी सिंगर पवन सिंह हिंदी फिल्मों में छा गए हैं. उन्होंने राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 का गाना गाया और ये यूट्यूब पर नंबर 6 पर ट्रेंड कर रहा है.

Stree 2 Aayi Nai Song: स्त्री 2 के गाने 'आई नहीं' में लगा भोजपुरी छौंक, पवन सिंह की बॉलीवुड में हुई धमाकेदार एंट्री
Stree 2 Aayi Nai Song: भोजपुरी सिंगर पवन सिंह का स्त्री 2 के सॉन्ग में जलवा
नई दिल्ली:

Stree 2 Aayi Nai Song: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने हिंदी फिल्मों के लिए पहली बार गाना गाकर एक नया इतिहास रच दिया है. उन्होंने राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म स्त्री 2 के लिए गाना आई नहीं गाया है, जो रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगा है. यह गाना यूट्यूब पर म्यूजिक सेक्शन में नंबर 6 पर ना सिर्फ ट्रेंड कर रहा है, बल्कि 24 घंटे से भी कम समय में डेढ़ मिलियन व्यूज के आंकड़े को क्रॉस कर गया है। इस गाने के जरिए एक बार फिर से   पवन सिंह ने झंडा गाड़ दिया है. सारेगामा म्यूजिक से रिलीज इस गाने को पवन सिंह के साथ सिमरन चौधरी, दिव्या कुमार और सचिन-जिगर ने भी अपनी आवाज दी है. लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य का है और म्यूजिक कंपोजर सचिन-जिगर का है. गाने के कोरियोग्राफर जानी मास्टर हैं. फिल्म स्त्री 2 के निर्माता दिनेश विजयन और ज्योति देशपांडे और निर्देशक अमर कौशिक ने पवन सिंह के इस गाने की तारीफ की है और इसे फिल्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया है. वहीं, पवन सिंह के फैंस भी उनके इस नए सफर से काफी खुश हैं और उन्हें आगे भी बॉलीवुड में देखने की उम्मीद कर रहे हैं.

पवन सिंह का यह गाना उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और यह उनकी प्रतिभा और मेहनत का सबूत है. बॉलीवुड में उनकी यह नई शुरुआत उनके फैंस और पूरे फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक खुशी की खबर है. इससे पहले पवन सिंह ने भोजपुरी में एक से बढ़कर एक गाने गए और कई अनब्रेकेबल रिकार्ड बनाए. उनका कमरिया गाना भोजपुरी जगत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय गाना हुआ. 

पायल देव के कोलाब्रेशन में पवन सिंह ने उनका ही सुपरहिट गाना बारिश बन जाना को भोजपुरी में डब किया था जो सुपरस्टार हिना खान और शाहिद शेख पर फिल्माया गया था. इसके अलावा इमरान हाशमी और युक्ति पर फिल्माए गए मनोज मुंतशिर और तनिष्क बागची का गाना लुट गए के भोजपुरी वर्जन को भी पवन सिंह ने अपनी आवाज देकर सबका दिल जीत लिया था. अब हुए सुपरहिट फिल्म स्त्री के सीक्वल स्त्री 2 के लिए यह नया गाना लेकर आए हैं जिसकी चर्चा चारों ओर खूब हो रही है. यह पवन सिंह के करियर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stree 2 Aayi Nai Song, Pawan Singh, Stree 2, Pawan Singh Song In Stree 2, Aayi Nai Stree 2
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com