विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2018

सोशल मीडिया पर बेली डांस की धूम, अब बॉलीवुड की इस हसीन एक्ट्रेस ने यूं मटकाई कमर

भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक में बेली डांस (Belly Dance) को लेकर क्रेज देखने को मिल रहा है. कुछ दिन पहले भोजपुरी की यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे ने अपनी फिल्म के प्रमोशनल सॉन्ग में बेली डांस किया था, अब बॉलीवुड की इस अदाकारा ने जलवा दिखाया है.

सोशल मीडिया पर बेली डांस की धूम, अब बॉलीवुड की इस हसीन एक्ट्रेस ने यूं मटकाई कमर
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के बाद बॉलीवुड अदाकारा उर्वशी रौतेला ने भी किया बेली डांस
  • बेली डांस का है जमकर क्रेज
  • आम्रपाली दुबे ने किया था प्रमोशन सॉन्ग में
  • नोरा फतेही भी कर चुकी हैं
नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri) से लेकर बॉलीवुड तक में बेली डांस को लेकर क्रेज देखने को मिल रहा है. कुछ दिन पहले भोजपुरी की यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे ने अपनी फिल्म के प्रमोशनल सॉन्ग में बेली डांस किया था, और सोशल मीडिया उनकी अदाओं का फैन हो गया था. उसके बाद बिग बॉस और बाहुबली में नजर आ चुकीं नोरा फतेही ने अपने यूट्यूब चैनल के लिए मोरक्कन सॉन्ग पर बेली डांस किया था जिसे काफी पसंद किया गया था. लेकिन अब बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने बेली डांस करके तहलका मचा दिया है. उर्वशी ने ऐसा बेली डांस किया है कि उनका ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और वे भोजपुरी की अदाकारा आम्रपाली दुबे को टक्कर देती नजर आ रही हैं.

 

भोजपुरी सिनेमा की यूट्यूब क्वीन के नाम से मशहूर आम्रपाली दुबे ने 'लव के लिए कुछ भी करेगा' फिल्म का 'आम्रपाली तोहारे खातिर' के प्रमोशनल सॉन्ग में मजेदार तहलका मचाया है. जिसे यूट्यूब (YouTube) पर अब तक 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लेकिन उर्वशी रौतेला का अंदाज भी कम कमाल नहीं है. उर्वशी रौतेला अकसर सोशल मीडिया पर अपने वीडियो पोस्ट करती रहती हैं, और ये वीडियो काफी पॉपुलर भी होते हैं. इस वीडियो में वे इस शानदार अंदाज में अपनी कमर मटका रही हैं, उनके डांस के कायल हो जाएंगे.




उर्वशी रौतेला ने उम्र में खुद से साढ़े तीन दशक बड़े सनी देओल के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था. उनकी पहली फिल्म 'सिंह साहेब द ग्रेट' थी, जिसमें उन्होंने सनी देओल की पत्नी का किरदार निभाया था. इसके बाद वे 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' में भी नजर आई थीं, और इसमें उनका बिंदास अंदाज दिखा था. लेकिन 'हेट स्टोरी 4' में तो उन्होंने बोल्डनेस की नई परिभाषा तय की. 



उर्वशी रौतेला ने 15 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी, और मिस यूनिवर्स में भारत की प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं. उर्वशी रौतेला यो यो हनी सिंह के म्यूजिक वीडियो 'लव डोज' के जरिये भी कहर बरपा चुकी हैं. उनका ये नया स्टाइल तो खूब वायरल हो रहा है.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Cinema, Nora Fatehi, Urvashi Rautela Belly Dance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com