विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2022

स्कूल ड्रेस में भारती सिंह ने बेटे गोला पर खूब लुटाया प्यार, VIDEO देख कर फैंस बोले- प्यारी मम्मी 

कॉमेडियन भारती सिंह हाल ही में मां बनी हैं. इन दिनों वह काम के साथ अपने बेटे गोला के साथ काफी एंजॉय करती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर भारती सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बेटे गोला को प्यार करती दिख रही हैं.

स्कूल ड्रेस में भारती सिंह ने बेटे गोला पर खूब लुटाया प्यार, VIDEO देख कर फैंस बोले- प्यारी मम्मी 
स्कूल ड्रेस में भारती सिंह ने बेटे गोला पर खूब लुटाया प्यार
नई दिल्ली:

कॉमेडियन भारती सिंह हाल ही में मां बनी हैं. इन दिनों वह काम के साथ अपने बेटे गोला के साथ काफी एंजॉय करती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर भारती सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बेटे गोला को प्यार करती दिख रही हैं. खास बात यह है कि इस वीडियो में भारती सिंह स्कूल ड्रेस पहने हुए हैं. उन्होंने व्हाइट कलर की शर्ट और मस्टर्ड चेक्ड स्कर्ट पहनी है. बालों में उन्होंने पीन और मस्टर्ड रबर बैंड लगाई है. 

सोशल मीडिया पर भारती का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वीडियो में मां बेटे की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है. उनके बेटे गोला भी मां की गोद में काफी एंजॉय करते दिख रहे हैं. भारती अप्रैल में मां बनी थीं. उन्होंने बेटे का नाम गोला उर्फ लक्ष्य रखा है.

बता दें कि डिलीवरी के कुछ दिनों के बाद ही भारती काम पर वापस लौट आई थीं. ऐसे समय में बिना ब्रेक लिए काम पर जाने पर लोग हैरान रह गए. भारती हाल ही में एक इंटरव्यी में प्रेग्नेंसी का अनुभव शेयर किया. उन्होंने बताया कि डिलीवरी से पहले लोगों ने तमाम नसीहतें दीं. मुझे पूरी तरह से आराम करने के लिए कहा गया, लेकिन मुझे लगता है कि आपका शरीर कितना सझम है, आपको खुद इस बात की जानकारी होती है. डिलीवरी के सिर्फ 12 दिनों के बाद ही वह काम पर वापस लौट आई थीं, क्योंकि उन्होंने चैनल को कमिटमेंट किया था. इस बात को लेकर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था.

उनसे पुछा गया कि बच्चे को अकेले घर छोड़कर काम पर वापस लौटने में क्या उनको गिल्ट होता है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बच्चा घर पर अकेला नहीं है. उसको देखने के लिए मेरा परिवार, हर्ष का परिवार, दो हेल्पर्स और मेरी भतीजी है. भारती ने आगे कहा कि शो को इन दिनों मैं अकेले ही संभाल रही हूं, ऐसे में बच्चे को घर पर संभालने के लिए हर्ष हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bharti Singh Cute Video, Bharti Singh Video Viral, Bharti Singh With Son, Bharti Singh Son Gola, Bharti Singh Son Photoshoot, Bharti Singh Son Viral Photo, Bharti Singh Son Cute Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com