विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2024

शादी में भाभीजी ने अपने सिंपल डांस से जीत लिया दिल, सादगी के दीवाने हुए सोशल मीडिया यूजर्स, बोले- मजा आ गया

वायरल हो रहे एक वीडियो में शादी के फंक्शन के दौरान एक महिला हरियाणवी गाने पर ऐसा जबरदस्त देसी डांस कर रही है कि देखने वाले फैन बन गए हैं. वहीं कुछ लोग तो इस महिला की तुलना डांसिंग क्वीन सपना चौधरी से भी कर रहे हैं.

शादी में भाभीजी ने अपने सिंपल डांस से जीत लिया दिल, सादगी के दीवाने हुए सोशल मीडिया यूजर्स, बोले- मजा आ गया
हरियाणवी गाने पर भाभी का डांस वायरल
नई दिल्ली:

हरियाणवी गाने की वाइब ही कुछ ऐसी होती है कि म्यूजिक शुरू होते ही पैर अपने आप थिरकने लगते हैं, कमर हिलने लगती है और मन में डांस वाला लड्डू फूटने लगता है. इन गानों पर देसी स्टाइल वाला डांस खूब रास आता है. वायरल हो रहे एक वीडियो में शादी के फंक्शन के दौरान एक महिला हरियाणवी गाने पर ऐसा जबरदस्त देसी डांस कर रही है कि देखने वाले फैन बन गए हैं. वहीं कुछ लोग तो इस महिला की तुलना डांसिंग क्वीन सपना चौधरी से भी कर रहे हैं.

हरियाणवी गाने पर डांस

वीडियो को पीहू यादव नाम की यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो किसी शादी के फंक्शन का लग रहा है. जहां डांस फ्लोर पर महिलाएं जमकर डांस कर रही हैं. इन सभी के बीच ऑफ व्हाइट कलर की खूबसूरत सी साड़ी पहने एक महिला सिर पर पल्लू ओढे बड़े ही खूबसूरती से देसी अंदाज में हरियाणवी गाने पर नाचती दिखती है. कमर मटकाती तो कभी छलांग लगाती हुई वह बेहद खूबसूरती से डांस करती है.

फैन बने नेटिजन्स

वीडियो पर 1 लाख 51 लाख से अधिक लाइक्स आए हैं और लाखों बार इसे देखा गया है. कमेंट करते हुए लोग इस महिला की तुलना डांसिंग क्वीन सपना चौधरी से कर रह हैं. कुछ लोग इस महिला के डांस को बहुत ही एलीगेंट बता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि वह कितनी खूबसूरती से अपने संस्कारों को निभाते हुए डांस कर रही हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhabhiji Dance, Bhabhiji Dance Dance Video, Bhabhiji Viral Video, Bhabhiji Dance On Haryanvi Song, Haryanvi Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com