विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2022

भाभियों ने घूंघट में किया ऐसा डांस, देखने के लिए लग गई गांववालों की भीड़- अब खूब देखा जा रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में शादी में आई दो भाभियों ने अपने डांस से धूम मचा दिया है. उनका डांस देखने पूरे गांव के लोग इकट्ठे हो गए हैं. घुंघट में नजर आ रही इन भाभियों ने गजब का डांस किया है. 

भाभियों ने घूंघट में किया ऐसा डांस, देखने के लिए लग गई गांववालों की भीड़- अब खूब देखा जा रहा वीडियो
भाभियों का डांस देखने जुटे गांव के लोग
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर दूल्हा -दुल्हन के वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं. यूजर्स भी वीडियो को काफी एंजॉय करते हैं. शादी में हंसी खुशी का माहौल होता है और दोस्त और परिवार के लोग डांस करते नजर आते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में शादी में आई दो भाभियों ने अपने डांस से धूम मचा दिया है. उनका डांस देखने पूरे गांव के लोग इकट्ठे हो गए हैं. घुंघट में नजर आ रही इन भाभियों ने गजब का डांस किया है. 

वीडियो में दिख रहा है कि दोनों हरियाणवी गाने पर डांस कर रही है. गाने के बोल हैं, ‘जिंद बबरगो गोरी में ..' वीडियो में दिख रहा है इन दोनों का डांस देखने के लिए गांव के लोग बैठे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि दोनों भाभियो ने साड़ी पहन रखी है. साड़ी के घूंघट में उन्होंने अपना फेस छुपा रखा है, लेकिन बेपरवाह होकर मस्ती में डांस कर रही हैं.

वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, शादी में आई भाभी का डांस देखते रह गए गांव के लोग. इतना एनर्जेटिक डांस ‌आज तक नहीं देखा होगा. इस वीडियो को कसाना म्यूजिक ने शेयर किया है. 

VIDEO: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ब्लैक आउटफिट में हुई स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhabhi Dance, Bhabhi Dance Video Viral, Wedding Video Viral, Wedding Video Goes Viral, Wedding Video 2022, Haryanvi Song Video Viral, Bhabhi Ka Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com