विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2018

Beyond The Clouds Trailer: श्रीदेवी की बेटी के साथ नहीं बल्कि इस फिल्म से डेब्यू कर रहे ईशान खट्टर

ईशान के अलावा फिल्म में एक्ट्रेस मालविका मोहनन अहम किरदार में नजर आ रही हैं. फिल्म की कहानी प्यार, जिंदगी, रिश्तों और अपराध पर आधारित लगती है. 

Beyond The Clouds Trailer: श्रीदेवी की बेटी के साथ नहीं बल्कि इस फिल्म से डेब्यू कर रहे ईशान खट्टर
23 मार्च को रिलीज होगी 'बियॉन्ड द क्लाउड्स'
  • 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' का ट्रेलर रिलीज
  • ईशान खट्टर की डेब्यू फिल्म
  • मालविका मोहनन के साथ जमी जोड़ी
नई दिल्ली: शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर इन दिनों श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के साथ अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. अक्सर उन्हें जाह्नवी के साथ कभी फिल्म सेट या किसी और इवेंट में साथ देखा जाता है. वैसे, आपको बता दें कि यह ईशान की डेब्यू फिल्म नहीं है. वह अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ईरानी निर्माता माजिद मजीदी की हॉलीवुड फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' से करने जा रहे हैं. सोमवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है. ट्रेलर देखकर साफ है कि इसकी कहानी पूरी तरह से मुंबई की पृष्टभूमि पर आधारित है. 

Dhadak में दिखेगी 'लव बर्ड' जाह्नवी और ईशान की ऐसी केमेस्ट्री, आ गई रिलीज डेट

ट्रेलर में ईशान अपनी एक्टिंग से आपका दिल जीत लेंगे. फिल्म में ईशान के अलावा एक्ट्रेस मालविका मोहनन नजर आ रही है. फिल्म की कहानी प्यार, जिंदगी, रिश्तों और अपराध पर आधारित लगती है. 

देखें, फिल्म का ट्रेलर....


Dhadak: जब शूटिंग के पहले दिन ही पड़ गई श्रीदेवी की बेटी को डांट, तो ऐसा हुआ हाल...

फिल्म में ईशान आमिर जबकि मालविका तारा का किरदार निभा रही हैं. यह फिल्म 23 मार्च को रिलीज होगी. इसके बाद ईशान खट्टर जल्द ही मराठी फिल्म 'सैराट' के हिंदी रीमेक 'धड़क' में श्रीदेवी की छोटी बेटी जाह्नवी कपूर के साथ नजर आएंगे. धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है. यह फिल्म 6 जुलाई, 2018 को रिलीज होगी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Beyond The Clouds
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com