विज्ञापन
This Article is From Apr 12, 2018

शाहिद कपूर के भाई ने किया प्रभुदेवा से 'मुकाबला', VIDEO देखकर कहेंगे WOW

ईरानी फिल्ममेकर माजिद मजीदी की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' के नए गाने का प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें ईशान खट्टर शानदार डांस मूव्स दिखा रहे हैं.. 

शाहिद कपूर के भाई ने किया प्रभुदेवा से 'मुकाबला', VIDEO देखकर कहेंगे WOW
रिलीज हुआ 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' का गाना मुकाबला...
  • 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' में दिखेगा ईशान खट्टर का बेहतरीन डांस
  • मुकाबला.. के प्रोमो में स्लो-मोशन डांस कर रहे अभिनेता
  • 24 साल पहले प्रभुदेवा इसी गाने पर थिरके थे
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपने डांस के लिए पहचाने जाते हैं. अब शाहिद कपूर के सौतेले भाई ईशान खट्टर भी उनकी राह पर चल रहे हैं. ईशान खट्टर इन दिनों जाह्नवी कपूर के साथ 'धड़क' की शूटिंग कर रहे हैं तो साथ ही ईरानी फिल्ममेकर माजिद मजीदी के साथ उनकी डेब्यू फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इसी बीच फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' के नए गाने का प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें ईशान शानदार डांस मूव्स दिखा रहे हैं. 

Viral Video: शाहिद कपूर के भाई ने स्टेज पर किया ऐसा डांस, देखकर कह बैठेंगे OMG!

साल 1994 में आई फिल्म 'हमसे है मुकाबला' के गाने मुकाबला.. को नए तरीके से मेकर्स ने फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' में पेश किया जाएगा. इसे प्रभुदेवा पर फिल्माया गया था, जिनके डांस की तारीफ जितनी भी की जाए कम होगी. नए वर्जन में ईशान खट्टर सो-मोशन डांस करते दिखाई दे रहे हैं.

देखें, वीडियो...



30 सेकेंड के इस प्रोमो में ईशान ने साफ कर दिया है कि वह किसी से कम नहीं है. अपनी डेब्यू फिल्म के जरिए ईशान इंडस्ट्री के सुपरहिट डांसर प्रभुदेवा को टक्कर देते आ रहे हैं. प्रभुदेवा का 'मुकाबला' गाना 24 साल पहले रिलीज हुआ, जिसमें अभिनेता ने बेहतरीन डांस का प्रदर्शन कर दर्शकों की वाहवाही लूटी थी.

देखें, वीडियो...



बता दें, 'बियॉन्ड द क्लाऊड्स' की कहानी पूरी तरह से मुंबई का पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म भाई और बहन की दिल छू लेने वाली कहानी है. 'बियोन्ड द क्लाउड्स' के निर्माताओं को पूरा भरोसा है कि फिल्म के स्टार्स ईशान खट्टर और मालविका मोहनन अपने दिल छू लेने वाले अभिनय से सभी को प्रभावित करने में सफल होंगे. जी स्टूजियोज और नमह पिक्चर्स द्वारा निर्मित फिल्म दुनियाभर में 20 अप्रैल को रिलीज होगी. 

Beyond The Clouds Trailer: भाई की तारीफ में शाहिद कपूर बोले- एक्टिंग इसके खून में है...
 
ईशान खट्टर नीलिमा अजीम और राजेश खट्टर के बेटे हैं जबकि शाहिद कपूर नीलिमा अजीम के पहले पति पंकज कपूर के बेटे हैं. ईशान खट्टर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 'वाह! लाइफ हो तो ऐसी' से करियर शुरू किया था. ईशान की उम्र 22 साल है. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ishaan Khattar, Beyond The Clouds, Prabhu Deva
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com