सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' ईद के मौके पर 21 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है. सलमान खान के वनलाइनर और एक्शन से भरपूर इस फिल्म को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15.81 करोड़ रुपये की ओपनिंग लगी है. शुरुआती रिपोर्टों में कहा जा रहा था कि फिल्म ईद के मौके पर कमजोर ओपनिंग लग सकती है क्योंकि फिल्म को लेकर मिक्स रिव्यू आए हैं. लेकिन अब बॉक्स ऑफिस इंडिया की शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक सलमान खान की फिल्म दूसरे दिन लगभग 22 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर उगाह सकती है. हालांकि पहले यह आंकड़ा लगभग 18 करोड़ रुपये बताया जा रहा था.
'किसी का भाई किसी की जान' दूसरे दिन का कलेक्शन
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि किसी का भाई किसी की जान को लेकर मल्टीप्लेक्सेस और सिंगल स्क्रीन दोनों ही जगह दर्शकों की संख्या में इजाफा देखा गया है. इस तरह किसी का भाई किसी की जान के बॉक्स ऑफिस सफर के लिए शनिवार का दिन काफी अहम माना जा रहा है. अगर आज नंबरों में जबरदस्त उछाल आता है तो रविवार के लिए भाईजान को गुड न्यूज मिल सकती है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
'किसी का भाई किसी की जान' का बजट और स्टारकास्ट
किसी का भाई किसी की जान को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में सलमान खान, पूजा हेगड़े, वेंकटेश, जगपति बाबू, राघवु जुआल, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम, शहनाज गिल, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह और पलक तिवारी मुख्य किरदारों में हैं. फिल्म का बजट लगभग 80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इस तरह यह वीकेंड फिल्म के लिए बहुत अहम रहेगा. देखना यह है कि भाईजान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी लंबी छलांग लगाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं