विज्ञापन

Beti Ghar Ki Rani Trailer: '5 करोड़ की जायदाद या दादाजी का सम्मान?' क्या होगा 'बेटी घर की रानी' का फैसला, ट्रेलर ने का यूट्यूब पर गदर

Beti Ghar Ki Rani Trailer: करोड़ों की जायदाद और दादाजी के सम्मान के बीच खड़ी एक बेटी की भावुक कहानी ने भोजपुरी दर्शकों का दिल जीत लिया है. 'बेटी घर की रानी' का ट्रेलर रिलीज होते ही 2 लाख से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है. आपने देखा फिल्म का ट्रेलर.

Beti Ghar Ki Rani Trailer: '5 करोड़ की जायदाद या दादाजी का सम्मान?' क्या होगा 'बेटी घर की रानी' का फैसला, ट्रेलर ने का यूट्यूब पर गदर
Beti Ghar Ki Rani Trailer: भोजपुरी फिल्म 'बेटी घर की रानी' का ट्रेलर रिलीज
Social Media
नई दिल्ली:

Beti Ghar Ki Rani Trailer: घर में करोड़ों की मिलकियत हो, लेकिन उसी घर का बुजुर्ग अपनों के बीच बेगाना हो जाए... और फिर उसकी इज्जत बचाने के लिए एक बेटी अपनी ही शादी दांव पर लगा दे. यही कहानी इन दिनों भोजपुरी दर्शकों के दिल को छू रही है. नई भोजपुरी फिल्म 'बेटी घर की रानी' का ट्रेलर रिलीज होते ही गर्दा उड़ा रहा है. ट्रेलर में परिवार, रिश्तों, लालच और एक पोती के अपने दादाजी के लिए उठाए गए बड़े कदम ने लोगों को इमोशनल कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी दर्शक इसे एक अलग तरह की फैमिली फिल्म बता रहे हैं.

2 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा ट्रेलर

3 जुलाई को Shujay Music World के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए 'बेटी घर की रानी' के ऑफिशियल ट्रेलर को खबर लिखे जाने तक 2 लाख 23 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. ट्रेलर को 1.3 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं, जबकि कमेंट सेक्शन में दर्शकों ने फिल्म की कहानी और इमोशनल ट्रीटमेंट की जमकर तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा बहुत शानदार कहानी. दूसरे ने कमेंट किया कि फिल्म का कन्टेंट शानदार है पूरी टीम को बधाई. वहीं एक व्यूअर ने इसे सुपर्ब फैमिली मूवी बताया है. कई दर्शकों ने लिखा कि लंबे समय बाद भोजपुरी में ऐसी पारिवारिक कहानी देखने को मिल रही है. कई लोगों ने पूरी टीम को एडवांस में फिल्म सुपरहिट होने की बधाई भी दे दी है.

पोती की शर्त से आया ट्विस्ट

ट्रेलर की शुरुआत एक ऐसे बुजुर्ग दादाजी से होती है जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी अपने बेटों को बेहतर भविष्य देने में लगा दी. लेकिन उम्र के आखिरी पड़ाव पर वही बेटे और बहुएं उन्हें बोझ समझने लगते हैं. हालात इतने खराब हो जाते हैं कि उन्हें घर छोड़कर मंदिर के सहारे जीवन बिताना पड़ता है. 5 करोड़ की प्रॉपर्टी पर सबकी नजरें हैं. इस बीच घर की बेटी जिसका किरदार अपर्णा मलिक निभा रही हैं, सबके सामने ऐसी शर्त रख देती हैं जो ट्रेलर का सबसे दमदार पल बन जाती है. वो साफ कहती हैं कि अगर उनकी शादी होगी तो उनके दादाजी भी उनके साथ ससुराल जाएंगे. इसके बाद परिवार, रिश्तों और लालच के बीच शुरू होता है इमोशन्स का टकराव. फिल्म में अपर्णा मलिक, कुंदन भारद्वाज, विनोद मिश्रा, परी सिंघानिया, प्रियांशु सिंह, समर्थ चतुर्वेदी और तरुण कुमार अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्देशन धनंजय तिवारी ने किया है, जबकि इसे कृष्णा जे. हलवाई ने प्रोड्यूस किया है.

यह भी पढ़ें: सलमान खान की हीरोइन की पकड़ी गई चोरी, रील बनाने के लिए पीने लगी लस्सी, कैमरा ऑफ होते ही छोड़ा गिलास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Beti Ghar Ki Rani, Bhojpuri Movie, Bollywood, Entertainment, Nirahua
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com