विज्ञापन

सनी देओल को आप मुसलमान क्यों नहीं देख सकते.. बोलीं शबाना आजमी, फ्लॉप हुई बंटवारा 1947

फिल्म 'बंटवारा 1947' के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद शबाना आजमी ने दावा किया कि दर्शक सनी देओल को मुस्लिम किरदार में स्वीकार नहीं कर पाए। इस पर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने करारा जवाब देते हुए शबाना की बात को बेतुका बताया है.

सनी देओल को आप मुसलमान क्यों नहीं देख सकते.. बोलीं शबाना आजमी, फ्लॉप हुई बंटवारा 1947
Batwara 1947
IMDB

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी और राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित बहुचर्चित फिल्म 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी. 15 अगस्त जैसे वीकेंड पर रीलीज होने के बावजूद फिल्म अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई, जिसके बाद हर कोई हैरान है कि बारी भरकम स्टारकास्ट होने के बावजूद इसका बॉक्स ऑफिस पर इतना बुरा हाल क्यों हुआ.इसी कड़ी में हाल ही में  जूम के स्पॉटलाइट सेशन को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म में सन्नी देओल के मुस्लिम रोल को लेकर फैंस के बीच हो रही चर्चा पर खुल कर बात की है.

'बंटवारा 1947' की नाकामी पर बोलीं शबाना

शाबाना आजमी की हाल ही में दो फिल्में बंटवारा 1947 और आवारपन 2 रीलीज हुई है, जिसमें बंटवारा का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हुआ तो वही आवारापन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन किया है. दोनों फिल्मों को लेकर एक्ट्रेस से जब सवाल किए तो उन्होंने इसे लेकर बड़ी बेबाकी से जवाब दिए. उन्होंने 'आवारापन 2' को मिले रिस्पॉन्स पर खुशी जताई, वहीं उन्होंने यह भी माना कि 'बंटवारा 1947' में थिएटर दर्शकों की कम दिलचस्पी देखकर उन्हें हैरानी हुई.

'जानबूझकर बढ़ाया जा रहा है बंटवारा'

'स्पॉटलाइट सेशंस' के लिए 'ज़ूम' के साथ एक इंटरव्यू में, शबाना आजमी से सवाल पूछा गया कि क्या सनी देओल की एक्शन और देशभक्त हीरो वाली इमेज का फ़िल्म पर कोई असर पड़ा है.

इस उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि शबाना ने कहा, आप सनी देओल को मुस्लिम के तौर पर क्यों नहीं देख सकते? उन्होंने अमिताभ बच्चन की कुली जैसी फिल्मों का उदाहरण देते हुए कहा कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने बड़ी आसानी से मुस्लिम का किरदार निभाया था; वह '786' बैज पहनते थे, और इसे दर्शकों ने अपना लिया, लेकिन अब जो माहौल बनाया जा रहा है, उसका हम क्या मतलब निकालें- जहां जानबूझकर ऐसे बंटवारे को बढ़ावा दिया जा रहा है? मेरी समझ से यह बिल्कुल परे है."

 उन्होंने कुछ दर्शकों के  इस मामले पर रिएक्शन भी याद करते हुए बताया कि जिन्होंने गलती से मान लिया था कि सनी फिल्म में पाकिस्तानी किरदार निभा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुझे हैरानी है कि यहां ऐसे लोग हैं जो सनी देओल के मुस्लिम और पाकिस्तानी किरदार निभाने पर एतराज कर रहे थे. इसलिए वह थिएटर में नहीं गए. यह बात मेरी समझ में नहीं आ रही है. 

राजकुमार संतोषी ने भी खारिज की यह थ्योरी

वहीं इस बात को फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने भी खारिज कि या है कि सनी देओल के मुस्लिम किरदार निभाने की वजह से 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी. फिल्ममेकर ने इस सोच पर सवाल उठाया कि दर्शक किसी जाने-पहचाने हिंदी फिल्म हीरो को दूसरे समुदाय का किरदार निभाते हुए स्वीकार नहीं कर पाएंगे.

क्या बंटावारा 1947 की कहानी

'बंटवारा 1947' में सनी देओल ने सिकंदर मिर्ज़ा का किरदार निभाया था, जो एक भारतीय मुस्लिम है और बंटवारे के दौरान जिसकी ज़िंदगी उथल-पुथल हो जाती है. इस फ़िल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला और यह बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई.

आपके लिए और भी

 38 साल बाद ट्रैक पर फिर उठेगा धुएं का तूफान, टॉम क्रूज की Days of Thunder 2 के सीक्वल की रिलीज डेट आउट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Batwara 1947, Sunny Deol, Shabana Azmi, Bollywood News, Entertainmnet News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com