विज्ञापन

Bandar Teaser: अनुराग कश्यप की बंदर में बॉबी देओल बने डिस्को डांसर, आवारगी के चक्कर में पुलिस के हत्थे चढ़े बॉबी

Bandar Teaser: बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की फिल्म बंदर का टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म में बॉबी देओल का डिस्को डांसर अंदाज जाहिर है अनुराग के खतरनाक इरादों की ओर इशारा कर रहा है.

Bandar Teaser: अनुराग कश्यप की बंदर में बॉबी देओल बने डिस्को डांसर, आवारगी के चक्कर में पुलिस के हत्थे चढ़े बॉबी
Bandar Teaser: बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की बंदर का टीजर रिलीज
नई दिल्ली:

Bandar Teaser: 'बंदर' के मेकर्स ने टीजर रिलीज कर दिया है, जिसमें बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आजाद, रिद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत और नागेश भोसले नजर आए. जहां यह फिल्म बॉबी देओल और डायरेक्टर अनुराग कश्यप के बीच पहला कोलेब्रेशन है, वहीं अभिनेता ने अनुराग कश्यप की फिल्म में एक बिल्कुल ही अलग और लीक से हटकर भूमिका निभाई है, और यह वाकई में कमाल है. दिलचस्प यह है कि बॉबी देओल डिस्को डांसर अवतार में नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 8 एपिसोड वाली प्राइम वीडियो को वो वेब सीरीज जिसे IMDb पर मिली 7.2 रेटिंग, रिलीज के 20 दिन बाद ही दूसरे सीजन का ऐलान

बंदर का टीजर आज के सिनेमा से एकदम अलग वाइब लेकर आया है. सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी की राइटिंग के साथ, ये फिल्म एक क्रेजी राइड होने का वादा करती है, जिसमें जबरदस्त कास्ट इस पागलपन को और बढ़ा रही है. बॉबी देओल 70 के दशक के डिस्को वाले अवतार में और 'कम ऑन बेबी दिल किसको देगी' के रीमैजिन वर्जन पर थिरकते देखना असली 'सिनेमा मोमेंट' है. एनिमल में उनके इंटेंस रोल के बाद, बॉबी को इस अनोखे अवतार में देखने के लिए दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

बंदर टीजर

बंदर टीजर जहां एक तरफ पागलपन की शुरुआत करता है, वहीं अचानक आने वाला ट्विस्ट कहानी का रुख ही बदल देता है. यहां से जो सामने आता है, वो उस कहानी की झलक है जो शुरुआत में दिखने वाली चीजों से कहीं ज़्यादा बड़ी और उलझी हुई है. 

बंदर को सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखा है, जो पाताल लोक, कोहरा और उड़ता पंजाब जैसी बेहतरीन कहानियों के पीछे की मशहूर जोड़ी है. अनुराग कश्यप के डायरेक्शन और निखिल द्विवेदी की 'सैफरन मैजिकवर्क्स' के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म जी स्टूडियोज के सपोर्ट के साथ 5 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

लेखक के बारे में
img
प्रशांत शिशौदिया
Consulting Senior Editor, Entertainment
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bandar Teaser, Bobby Deol, Anurag Kashyap
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com