विज्ञापन

बंदर में इस लुक में नजर आएंगे बॉबी देओल, फोटो देख फैन्स बोले- नाम ही काफी है

फिल्म का नाम बंदर और बॉबी देओल का नाम सुनकर किसी ने नहीं सोचा था कि वह इस तरह के लुक में नजर आने वाले हैं. फैन्स इस नए अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं.

बंदर में इस लुक में नजर आएंगे बॉबी देओल, फोटो देख फैन्स बोले- नाम ही काफी है
बॉबी देओल जल्द बंदर लेकर स्क्रीन पर आने को तैयार हैं
Social Media
नई दिल्ली:

जब से बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा, राज बी. शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आजाद, रिद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत और नागेश भोंसले स्टारर फिल्म 'बंदर' का ऐलान हुआ है, दर्शकों में इसे लेकर काफी एक्साइटमेंट है. अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म ने अपने फर्स्ट लुक से ही चर्चा बटोर ली थी और अब मेकर्स ने टीजर रिलीज की अनाउंसमेंट के साथ बॉबी देओल का एक नया लुक भी सामने रखा है.

बॉबी देओल इस लुक में बेहद स्टाइलिश दिख रहे हैं. उन्होंने शिमरी जैकेट पहनी है और हाथ में इलेक्ट्रिक गिटार पकड़ा हुआ है. बॉबी का यह नया और वाइब्रेंट लुक फिल्म के मिजाज की एक झलक पेश करता है. 'बंदर' को सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखा है, जो 'पाताल लोक', 'कोहरा' और 'उड़ता पंजाब' जैसी शानदार कहानियों के लिए जाने जाते हैं. अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी और निखिल द्विवेदी के 'सैफ्रॉन मैजिकवर्क्स' की प्रोड्यूस की गई यह फिल्म जी स्टूडियोज की बैकिंग के साथ आ रही है. 'बंदर' 5 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bobby Deol, Bandar, Bandar Movie Release Date, Bobby Deol Bandar Look, Bobby Deol News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com